Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास रांची महानगर का कार्यकर्ता परिचय सम्मलेन संपन्न

राची, झारखण्ड | अप्रैल | 19, 2024 ::

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास रांची महानगर का कार्यकर्ता परिचय सम्मेलन विद्या विकास समिति शुक्ला कॉलोनी हिनू रांची में संपन्न हुआ।

इस सम्मेलन में कुल 50 कार्यकर्ता उपस्थित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद बिहारी कोयलांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो अंजनी कुमार श्रीवास्तव थे। उन्होंने आज के समय में पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण के छोटे छोटे उपायों पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य वक्ता प्रो विजय कुमार सिंह, कुलसचिव सरला विरला विश्वविद्यालय रांची एवं न्यास के क्षेत्र संयोजक ने न्यास की स्थापना, उद्देश्य एवम गतिविधियों की जानकारी कार्यकर्ताओं की समक्ष प्रस्तुत किया। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन हेतु शिक्षाविदों से आग्रह किया।आगामी जून माह में आयोजित राष्ट्रीय शैक्षिक कार्यशाला रांची एवम राष्ट्रीय अभ्यास वर्ग की जानकारी दी।अध्यक्षीय भाषण प्रो अशोक चौधरी जी पूर्व निदेशक मानव संसाधन केंद्र रांची विश्वविद्यालय रांची का हुआ। शिक्षा एवं स्वास्थ्य के संबंध में प्राचीन गांव के स्वावलंबन की जानकारी दी।

संचालन रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के सुनीता जी के द्वारा हुआ।परिचय का कार्यक्रम महानगर के सह संयोजक डॉ सुनील कुमार झा जी ने कराया।ओमकार ध्वनि से कार्यक्रम का शुभारंभ महानगर के संयोजक डॉ धर्मराज कुमार ने कराया। अतिथियों ने तुलसी के पौधे में जल देकर अपनी संस्कृति का परिचय दिया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ धनंजय वासुदेव द्विवेदी जी,श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय ने किया।कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ
क्षेत्र संयोजक प्रो. विजय कुमार सिंह जी ने रांची महानगर के लिए निम्न दायित्व की घोषणा की।

Leave a Reply