राची, झारखण्ड | मई | 13, 2025 ::
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कुमार राजा के नेतृत्व में आज झारखंड कलाकार आंदोलन संघर्ष समिति के तत्वधान में झारखंड के सभी कलाकारों ने कला संस्कृति मंत्री सुद्विव्य कुमार सोनू से मुलाकात किया । जिसमें मुख्य रूप से कलाकारों ने Film Devlopment Council Of Jharkhand (FIDCOJ) के पुनर्गठन के लिए तत्काल प्रभाव में शामिल करने के लिए फिल्म विद्या और कला संस्कृति में संपूर्ण रूप से जानकर हो जो झारखंड की भावनाओं को समझता हो वैसे लोगों को शामिल किया जाए ।
झारखंड के सभी भाषा की फिल्मों को झारखंड के सभी सिनेमाघर में लगाना अनिवार्य किया जाए ।
झारखंड के सभी भाषा के फिल्मों को सुचारू रूप से सब्सिडी मिल सके ऐसा सरल नीति नियम FIDCOJ में बनाया जाए ।
झारखंड के सभी विद्या के कलाकारों , फिल्मकारों,निर्माताओं एवं तकनीशियन को स्वास्थ बीमा दिया जाए एवं 50 उम्र के कलाकारों और दिव्यांग कलाकारों को पेंशन दिया जाए ।
झारखंड के सभी कलाकारों का सरकारी डाटा बेस तैयार किया जाए एवं सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त आर्टिस्ट कार्ड (पहचान पत्र)दिया जाए ।
राजधानी में एक कलाकेंद्र बनाया जाए जहां निःशुल्क नाटक , गीत संगीत ,नृत्य प्रस्तुत करने की अनुमति हो ।
इसके साथ कलाकारों के विकास के लिए बहुत सारे मुद्दे रखे गए ।
मंत्री जी कलाकारों की बातों को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद चिंतन जताते हुए कलाकारों की मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया ।कलाकारों की अगुवाई सूरज टोप्पो ने की ।
जिसमें झारखंड के गणमान्य कलाकार विनोद महली,रंजू मिंज,सूरज तिर्की ,विवेक नायक,काजल मुंडू,पुरूषोतम कुमार,रमन गुप्ता ,देवपुजन ठाकुर,रोहित आर के ,आशीष तिग्गा ,दीपक लोहार ,अमित तिर्की,मोनू राज ,चांदनी बड़ाइक , एंजल लकड़ा,प्रिया वर्मा ,मुकेश नायक,उमा बड़ाइक ,लक्की ठाकुर ,अमित आर्यन उपस्थित रहे ।




