Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

इंडी एलायंस करता है केवल नकारात्मक राजनीति : बाबूलाल मरांडी

राची, झारखण्ड | अप्रैल | 19, 2024 ::

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज मिलन समारोह आयोजित हुआ। प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने डोमचांच के प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण यादव सहित उनके नेतृत्व में आए संजय मेहता, शिवशंकर राय, मनोज यादव, पिंटू यादव, रामदेव मेहता, दिनेश यादव, बैजू तिवारी, प्रवीण यादव, बैजनाथ यादव, राम सुरेश यादव, नीलू देवी, ममता कुमारी, विजय कुमार, विजय कुमार, रानी कुमारी, मनोज दास, गुड़िया देवी, प्रियंका रानी, संजय मेहता सहित सैकड़ों लोग शामिल हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इंडी गठबंधन की साख खत्म हो चुकी है। यह एलायंस केवल नकारात्मक राजनीति करता है। ये सनातन विरोधी और भ्रष्टाचारी लोगो की जमात है।

उन्होंने कहा कि यह गठबंधन केवल कमाने केलिए बनाया गया गठबंधन है। सत्ता प्राप्त कर देश और प्रदेश को लूटना इनके फितरत में शामिल है।

उन्होंने कहा कि देश की जनता का भरोसा इंडी एलायंस पर नहीं है। जनता मोदी की गारंटी पर भरोसा कर रही है।

उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य बनाने से लेकर गांव ,गरीब ,किसान सभी की सेवा केलिए भाजपा संकल्पित है। मोदी सरकार ने गांव,गरीब को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है।

उन्होंने कहा कि लोग मोदी की गारंटी पर भरोसा कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे।

उन्होंने झारखंड की 14लोकसभा क्षेत्र में एन डी ए प्रत्याशी को अपार बहुमत से जीत दिलाने केलिए लग जाने का आहवान किया।

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार में सबका साथ सबका विकास साकार हो रहा।

कहा कि भाजपा जो कहती है वो करके दिखाती है।

उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में देश की ऐतिहासिक प्रगति हुई है।भारत का गौरव दुनिया में बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केलिए मोदी सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए है।मोदी सरकार ने एक तरफ इज्जत घर बनाए,बहनों को गैस सिलेंडर देकर धुएं से मुक्ति दिलाई।वही राजनीतिक सशक्तिकरण की भी पहल की।

उन्होंने कहा कि तीसरी बार मोदी सरकार में भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा।

इस अवसर पर ऑनलाइन सदस्यता प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम ने दिलाई।संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने और धन्यवाद ज्ञापन कोडरमा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने किया।

कार्यक्रम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply