Breaking News Latest News खेल झारखण्ड सिनेमा

मुख्य सचिव, सुधीर त्रिपाठी होंगे सेलेब्रेटी क्रिकेट मैच के मुख्य अतिथि

रांची, झारखण्ड | जनवरी | 27, 2019 :: आज द्वितीय झारखंड फिल्म फेस्टिवल (जिफा) के 1 से 3 फरवरी को आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए खेल गांव स्थित टाना भगत इंदौर स्टेडियम में भूमि पूजन किया गया । जिफा के अध्यक्ष शशि प्रकाश मिश्रा ने नारियल फोड़कर इसके लिए लग रहे सेट अप का शुभारंभ किया जहां 3 फरवरी को अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन किया जाएगा।तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज की बैठक में अध्यक्ष ऋषि प्रकाश मिश्रा, दिलीप श्रीवास्तव नीलू, प्रवक्ता सुनील सिंह बादल, पंकज सोनी सुजीत तिवारी, आकाश सिन्हा, अनिल सिंह, दिलेश्वर लोहरा, इरशाद नूर, राहुल मिश्रा, रविंद्र कौर, विकास कुमार और नेहा कौर शामिल हुए।

इंडोर स्टेडियम के अलावा इसके बाहर में 150 -150 क्षमता के दो पोर्टेबल सिनेमा हॉल भी लगाए जाएंगे जिसमें देश विदेश की 87 फिल्में प्रदर्शित होंगी जिसमें नागपुरी संथाली भोजपुरी खोरठा तथा अन्य क्षेत्रीय फिल्मों को भी शामिल किया गया है। 2 फरवरी को 5:00 बजे से वहां के एथलेटिक्स स्टेडियम में सीमित ओवरों का प्रदर्शनी क्रिकेट मैच आयोजित किया जाएगा जिसके मुख्य अतिथि झारखंड के मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी होंगे। सेलिब्रिटी वन टीम के कप्तान अरबाज खान होंगे इनके अलावा सलिल अंकोला ऋचा सोनी, इकबाल खान, रोहित रॉय, जसलीन मथारू, गौतम घोष, नतालिया जानोसुजेक, इंवॉल्वमेंट राहुल रवैल, मियां लकड़ा और सादाब हसन होंगे इसी प्रकार झारखंड के वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों की टीम के कप्तान होंगे मंत्री अमर कुमार बाउरी, इस टीम में राहुल शर्मा, केके सोन,विनय चौबे अजय कुमार सिंह, गरिमा सिंह, राय महिमापत रे, आरके मल्लिक, मनोज कुमार, रवि रंजन कुमार,आशीष सिंहमार,अशोक कुमार सिंह और क्रिकेटर सौरभ तिवारी तथा हाईकोर्ट के सूरज कुमार सिन्हा शामिल हैं।
मीडिया 11 की टीम के कप्तान आसिफ नइम के अलावा विजय कांत पाठक, अमरकांत मनोज गुप्ता, अजय कुकरेती, सतीश सिंह, अरूप चटर्जी, प्रेम शंकर, राजेश तोमर, केली किसलय,अनुपम शशांक, राहुल सिंह, सुशील सिंह मंटू कृपाशंकर सिंह और सुरेंद्र सोरेन शामिल हैं।
सेलिब्रिटी बन के कप्तान राजेश जैस के अलावा मुंबई के फिल्म निर्देशक लाल विजय नाथ शाहदेव, करण सिंह अरोरा, विनीत कुमार, विक्रम सिंह नांगिया, वर्षा लकड़ा, रतन राजपूत, नंदलाल नायक, अलीशा सिंह, स्टेफी पटेल दिनेश यादव निरहुआ, अमरपाली दुबे, और मयूर पराशर शामिल हैं।

Leave a Reply