Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

रांची जिला सीनियर खो -खो बालक – बालिका चयन प्रतियोगिता संपन्न

राची, झारखण्ड | जुलाई | 07, 2023 :: रांची जिला खो-खो एसोसिएशन के तत्वाधान में रांची जिला सीनियर खो-खो बालक- बालिका खुली चयन प्रतियोगिता पिछले दिन लीची बागान प्रांगण, सेक्टर-2, धुर्वा, रांची में सम्पन्न हुआ।
इस खुली चयन प्रतियोगिता में पूरे रांची जिला से 80 बालक एवं 40 बालिका ने भाग लिया।
सभी खिलाड़ियों से परिचय पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी सह शारीरिक शिक्षा शिक्षक उमेश लोहरा, शारीरिक शिक्षा शिक्षक एम.मोदस्सर , इम्तियाज अली, जावेद अख्तर, नितेश साहु ने संयुक्त रूप से किया।
इस चयन प्रतियोगिता के आधार पर 30 बालक एवं 20 बालिका का नियमित रूप से प्रशिक्षण शिविर शाम चार बजे से शाम छः बजे तक वरीय राष्ट्रीय खिलाड़ी विवेक कुमार, सुभाष गांगुली, संजय कुमार, कुलदीप सोरेंग के देखरेख में चल रहा है।
यह जानकारी रांची जिला खो-खो एसोसिएशन के महासचिव अजय झा ने किया।

Leave a Reply