Breaking News Latest News खेल झारखण्ड राष्ट्रीय

कांस्य पदक विजेता सपना को खेल निदेशक एवम खेल संघ के पदाधिकारियों ने दी बधाई

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर  | 04, 2022 ::  36वे राष्ट्रीय खेल, गुजरात में
खेल निदेशक, खेल कूद एवम युवा कार्य निदेशालय झारखंड, रांची सरोजनी लकड़ा, झारखंड ओलिंपिक संघ के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक, चीफ डी मिशन शिवेंद्र दुबे, जे. ए. ए. सचिव सी. डी. सिंह,एस के पाण्डे, एथलेटिक्स स्टेडियम आई.आई.टी.गांधी नगर में 100 मी० हर्डल्स कांस्य पदक विजेता सपना कुमारी को झारखंड के लिए पदक जीतने,200 मी०,400 मी०
7वे स्थान पर रही फ्लोरेंस बारला एवम प्रियंका केरकेट्टा, विजय लकड़ा को
सराहनीय प्रर्दशन करने समेत टीम कोच आशू भाटिया, योगेश यादव को भी बधाई दी एवम भविष्य के लिए शुभ कामना की।
इस अवसर पर एथलेटिक्स आब्जार्बर अजय नायक, रणवीर सिंह, तकनीकी पदाधिकारी अशोक भट्टाचार्य,एथलेटिक्स टीम मैनेजर सूजापा ठाकुर, झारखंड की पूर्व एथलीट मेरी किस्पोट्टा समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply