राची, झारखण्ड | अक्टूबर | 07, 2023 ::
अग्रवाल सभा के तत्वधान में श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव सह 47वाँ वार्षिकोत्सत्व के अवसर पर महिला गोष्ठी एवं युवा संगोष्ठी का आयोजन महाराजा अग्रसेन भवन में किया गया। महिला गोष्ठी का विषय – जल्दी-जल्दी टूटते वैवाहिक संबंधों के कारण एवं निवारण था।
गोष्ठी का शुभारंभ अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय सचिव रूपा अग्रवाल अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया ने महाराजा अग्रसेन जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर गया। सभा अध्यक्ष नन्द किशोर पाटोदिया ने आगंतुक अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरूआत उर्मिला पाडिया ने गणेश वंदना कर किया।
महिला गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि जल्दी-जल्दी टूटते वैवाहिक संबंध बहुत ही बड़ा चिंता का कारण बन गया है।
आपस में प्रतिबद्धता कमी, बहुत अधिक संघर्ष, बहस एवं संचार का अभाव, जोड़े यह भूल जाते हैं कि संचार एक सफल विवाह की कुंजी है वह अपने स्नेह को संप्रेषित करने में विफल रहते हैं जिससे असंतोष पैदा होता है
तथा उनके बीच की दूरियां बढ़ जाती है।कार्यक्रम के दूसरे सत्र में युवा गोष्ठी में करियर व्यवसाय समाज सेवा एवं राजनीतिक मे कैसे करें संतुलन विषय था, युवा गोष्ठी के मुख्य वक्ता प्रभात खबर के निर्देशक आर के दत्ता थे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हमारे जीवन के आज के दौर में लगभग सभी क्षेत्रों आईटी सेक्टर ,कृषि, चिकित्सा, शिक्षा मनोरंजन तथा आय के क्षेत्र मे व्यवसाय समाज सेवा अपनी एक अहम भूमिका निभा रहा है।
सामाजिक उत्तरदायित्व समाज का एक अंग होने के नाते इसे बहुत ही सामाजिक कार्य भी करने होते हैं।
कार्यक्रम का संचालन अग्रवाल सभा के मंत्री मनोज चौधरी ने की एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक सज्जन पाड़िया ने किया।इस अवसर पर नंदकिशोर पाटोदिया, मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, प्रमोद अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अजय डीडवानिया, विजय कुमार खोवाल, निर्मल कुमार बुधिया, कौशल राजगढ़िया, जितेश अग्रवाल, नरेश बंका, किशन पोद्दार, रोहित सरावगी, सौरभ बजाज, आकाश अग्रवाल के अलावे कार्यकारिणी सदस्यगण, एवं बड़ी संख्या मे महिला समिति के सदस्य गण उपस्थित थी।
अग्रवाल सभा द्वारा प्रातः 7 बजे रांची गौशाला में गौ सेवा किया गया।
उक्त जानकारी अग्रवाल सभा के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।




