Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे की अध्यक्षता में युवा कांग्रेस का मिलन सम्मेलन सम्पन्न

राची, झारखण्ड | अक्टूबर | 08, 2023 ::

झारखण्ड प्रदेश युवा कांग्रेस कमिटी के द्वारा आज युवा कांग्रेस मिलन सम्मेलन का आयोजन “गीतांजलि बैंक्वेट हॉल”, टैगोर हिल रोड, चिरौंदी, मोराबादी में किया गया।
इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे , कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम , कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी, मंत्री बादल पत्रलेख जी, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल, महागमा विधायक दीपिका पांडे सिंह, पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव, सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा,कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी तथा झारखंड युवा कांग्रेस के सभी पूर्व प्रदेश अध्यक्षों की गरिमामई उपस्थिति रही। अपने अपने संबोधन में नेताओं ने कांग्रेस संगठन में युवा कांग्रेस की भूमिका तथा युवा कांग्रेस में कार्य के दौरान अपने अनुभवों को साझा किया।
इस अवसर पर झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिजीत राज जी स्वयं मंच संचालन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र राजनैतिक दल है जहां युवाओं को आगे रखा जाता है, जिस का उदाहरण वर्तमान के कांग्रेस विधायक दल, मंत्रिमंडल, तथा बोर्ड -निगम के वर्तमान अध्यक्षगणों में युवाओं की आधी से अधिक भागीदारी है।सम्मेलन में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस की समस्त कार्यकारिणी के अलावा सभी वर्तमान तथा पूर्व जिलाध्यक्ष तथा पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद थे।
पूर्व प्रदेश अध्यक्षों में हिंदू न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक, युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव, आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान, मानस सिन्हा, मणिशंकर मौजूद थे।
तथा विशेष रूप से मार्केटिग बोर्ड के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, विनय सिन्हा दीपू, कांग्रेस खेल विभाग के अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, ओ बी सी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अभिलाष साहू जी , महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह, पूर्व विधायक ममता देवी, अनूप सिंह अमित कुमार तुनू उपस्थित थे।

Leave a Reply