Breaking News Latest News झारखण्ड

एन.सी.सी. राँची ग्रुप मुख्यालय की वेबसाइट लांच

रांची, झारखण्ड । जनवरी | 30, 2018 :: एन.सी.सी. राँची ग्रुप मुख्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.nccranchi.org लांच एन.सी.सी. रांची ग्रुप के कमांडर ब्रिगेडियर शंकर प्रसाद के करकमलों द्वारा किया गया | उन्होंने सभी उपस्थित गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सारी दुनिया डिजिटिलाइज हो रही है तो इसी को पहल करते हुए एन.सी.सी. ग्रुप राँची भी एक कदम आगे बढ़ रहे रही है | इस वेबसाइट में कैडेटों से संबंधित सारी जानकारी मुहैया करायी गयी है | जैसे कि एन.सी.सी. में भर्ती होना हो ,एन.सी.सी. प्रमाणपत्र धारकों के लिए रोजगार संबंधित जानकरी और भविष्य में आने वाले शिविरों की जानकारी आदि उपलब्धि होंगी | उन्होने कहा कि मुझे तब सहो मायने में खुशी होगी जब कैडेट्स इस वेबसाइट के जरिये अपनी मंजिल को प्राप्त कर पाएंगे | इस कार्यक्रम के पश्चात कमांडर साहब की विदाई समारोह का भी आयोजन किया गया |इस कार्यक्रम में राँची ग्रुप के अधिकारी , जेसीओएस साहबान , गैर कमीशन्ड अधिकारी , सिविलियन कर्मचारी आदि मौजूद थे |

Leave a Reply