रांची, झारखण्ड | सितम्बर | 27, 2021 :: लेडीज़ सर्कल इंडिया संस्था द्वारा कैन्सर पीड़ितों के लिए विग मुफ़्त में तैयार करके समाज के कमजोर तबके के कैन्सर रोगियों को दिया जा रहा है। संस्था द्वारा यह प्रशंसनीय कार्य ‘ द चेरियन फ़ाउंडेशन तथा बी एंड अच एक्स्पोर्ट्स की सहायता से तैयार किया जा रहा है। बालों का झड़ना कैन्सर रोगियों का एक प्रमुख़ लक्षण तथा समस्या है, जिससे रोगी अपना आत्मविश्वास भी खोते है। बालों का विग ऐसे में इन कैन्सर पीड़ितों के मनोबल को बढ़ाने में मददगार साबित होगा। राँची में इसी कार्य को आगे बढ़ते हुए लेडीज़ सर्कल इंडिया की शाखा राँची समैरिटन लेडीज़ सर्कल 169 ने सोमवार को मिलन पैलेस में अपने मुहिम ‘ वी स्ट्रैंड बाई यू ‘ का उद्घाटन किया। राँची के कई सलोन व ब्यूटी पार्लर जैसे कि गीतांजलि, द मार्स स्टूडीओ, केल्विन एंड होब्ब्स, एफ़ टी वी सलोन, यू ऐन सलोन, पॉश आदि इस नेक मुहिम में संस्था से जुड़ गए है ताकि लोगों को अधिक से अधिक अपने कटाए हुए बालों को दान करने के लिए प्रेरित किया जा सके । पार्लरो द्वारा दान किए हुए बालों को इकट्ठा करके लेडीज़ सर्कल द्वारा विग बनाने के लिए भेजा जाएगा। राँची समैरिटन लेडीज़ सर्कल की अध्यक्षा डॉक्टर मिनाली मिढ़ा , स्नेहा, प्रियंका, ख़ुशबू, प्रीति , लीना,नैना,कृतिका,आदि सदस्या मौजूद रही। लेडीज़ सर्कल की राष्ट्रीय अध्यक्ष। स्वप्ना राजेश, क्षेत्रीय अध्यक्ष। चाँदनी सकलानी व देश कई शहरों से सदस्य ज़ूम पर उपस्थित रहे।
Related Articles
आयुष विभाग का सात दिवसीय योग काउंट डाउन : छठे दिन हुआ पुरस्कार वितरण समारोह
रांची, झारखंड | 20 जून 2023 नौवे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य मे आयुष विभाग के सात दिवसीय योग काउंट डाउन कार्यक्रम के छठे दिन के पहले सत्र में सुबह छह बजे से आयुष मंत्रालय द्वारा जारी योगा प्रोटोकोल का अभ्यास कराया गया। इस सत्र का संचालन योग शिक्षक अवनीश ने किया। सत्र मे […]
तीन दिवसीय फिल्म महोत्सव में कुल 75 फिल्मों का प्रदर्शन होगा
रांची, झारखण्ड | अक्टूबर | 29, 2021 :: तीन दिवसीय फिल्म महोत्सव में कुल 75 फिल्मों का प्रदर्शन होगा 35 फिल्में भारतीय हैं जिनमें 22 फिल्में झारखंड की शामिल हैं । 24 देशों से आईं 40 फिल्मों में अमेरिका से 14 ऑस्ट्रेलिया से 3 ताइवान से 2 स्विट्जरलैंड से 3 इटली से 2 जर्मनी से […]
अध्ययन के लिए फोटोग्राफी एक अनिवार्य टूल : डॉ सुशील कुमार अंकन ( फोटोग्राफी एक्सपर्ट )
रांची, झारखण्ड | जनवरी | 21, 2020 :: आज अध्ययन अध्यापन के प्रायः हर क्षेत्र में फोटोग्राफी कला की अनिवार्यता और स्वीकार्यता बढ़ती ही जा रही है। वर्तमान में व्यावहारिक जीवन का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा बन गई है फोटोग्राफी कला। घर हो, सड़क हो, ऑफिस हो, स्कूल-कॉलेज हो, अखबार हो, चिकित्सा हो, दूरदर्शन हो, खेल […]



