Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

झारखंड राज्य आत्या पात्या कोच रेफरी/ऑफिशियल कोर्स प्रारम्भ

राची, झारखण्ड | मई | 13, 2023 :: झारखंड राज्य आत्या पात्या संघ से पंजीकृत रांची जिला आत्या पात्या संघ के तत्वाधान में आयोजित प्रथम राज्य स्तरीय आत्या पात्या कोच रेफरी/ऑफिशियल कोर्स 2023 बी.एस.पी.विद्यालय ,धुर्वा ,रांची में प्रारम्भ हुआ। जिसमें पूरे राज्य भर के 40 शारीरिक शिक्षा शिक्षक और खेल कोच ने भाग लिया।
आगंतुकों का स्वागत जिला संघ के संयुक्त सचिव विवेक कुमार ने किया।
इस सेमिनार का उद्घाटन आत्या-पात्या फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव डॉ० अजय झा ने सभी प्रशिक्षणार्थियों से परिचय प्राप्त कर किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ के बाद रांची जिला संघ के महासचिव एम.मोदस्सर ने आत्या पात्या खेल की बेसिक जानकारी दी।
जिसके बाद आत्या पात्या फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव सह झारखंड राज्य आत्या-पात्या संघ के महासचिव डॉ०अजय झा ने खेल से जुड़े सभी तकनीकी जानकारी विस्तार पूर्वक दिया।
पहले दिन के अंतिम सत्र में सभी ने आत्या पात्या खेल मैदान में खिलाडियों को अभ्यास कराने और मैच संचालन के नियमों के जानकारी दी गई।
दूसरे दिन अंतिम सत्र में मौखिक, लिखित और प्रायोगिक परीक्षा होगी, उसके बाद सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान की जाएगी।

इस सेमिनार को सफल बनाने संघ के वरीय सदस्य सुभाष गांगुली , संजय कुमार , सरिता कुमारी , कौशल कुमार ,अनुशिखा कुमारी, रश्मि कुमारी, साक्षी कुमारी एवं आरुषि कुमारी ने पूर्ण रूप से सहयोग किया।
सेमिनार का समापन पूर्वाह्न ग्यारह बजे किया जाएगा।

Leave a Reply