Japan जापान
Latest News झारखण्ड राजनीति राष्ट्रीय विदेश

हम जापान के साथ एक मजबूत और दीर्घस्थायी संबंध की अपेक्षा रखते हैं : रघुवर दास [ मुख्यमंत्री, झारखंड ]

भारत विश्व में लुक ईस्ट पॉलिसी अपना रहा है तो हम भी भारत में लुक ईस्ट पॉलिसी अपनाने जा रहे हैं– जापान का औद्योगिक समुदाय

आज झारखंड के प्रतिनिधिमंडल से जापान की 8 बड़ी कंपनियों ने मुलाकात की

Japan जापान

 

 

टोक्यो/जापान । अक्टूबर | 12, 2017 :: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जापान के बिज़नेस और औद्योगिक समुदाय को संबोधित किया
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने जापान के औद्योगिक और व्यापारिक समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मजबूत संस्कृति और सभ्यता से भारत और जापान की मित्रता जुड़ी हुई रही है।
21वीं सदी की शुरुआत में जापान और भारत ने अपने रिश्ते को नई ऊंचाईयां दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और जापान एशिया के दो मजबूत अर्थव्यवस्था है, जिसमें विश्व को नेतृत्व देने की संभावना है। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लुक ईस्ट की पॉलिसी अपनाई है। भारत की 60% आबादी युवा है 30 वर्ष से कम उम्र के हैं। वहीं जापान एक अनुभवी देश है जिसके 23 प्रतिशत आबादी 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोमेंटम झारखंड में जापान सहभागी देश के रूप में हमारे साथ रहा है। उन्होंने कहा कि हम जापान के साथ एक मजबूत और दीर्घस्थायी संबंध की अपेक्षा रखते हैं।
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने JETRO JICA METI से झारखंड के आधारभूत संरचना में के विकास में सहयोग देने की अपील की।
जापान की आई एस ई ने झारखंड में इंटीग्रेटेड पोल्ट्री फार्मिंग और प्रोसेसिंग के क्षेत्र में जॉइंट वेंचर करने तथा सीधे निवेश करने और झारखण्ड में इस क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को प्रशिक्षण देने पर अपनी सहमति दी है।
एनईसी ने आईटी के क्षेत्र में झारखंड को विशेष सहयोग निवेश और जॉइंट वेंचर के लिए दिलचस्पी दिखाई है वह स्टेट पार्टनरशिप के लिए भी तैयार हैं।
Mitsui टेक्सटाइल क्राफ्ट तथा फूड सेक्टर में तथा SOJITEJ औद्योगिक पार्क, इंजीनियरिंग और ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश करेगी
जापान की कई बड़ी कंपनियां झारखंड आएंगे और निवेश के लिए संभावनाएं देखेंगी।
आज टोक्यो में भारतीय एंबेसी में झारखंड पर एक रोड शो का आयोजन किया गया। इसके अलावा 8 कंपनियों के साथ बिजनेस टू गवर्नमेंट मीटिंग आयोजित की गई।
मुख्यमंत्री सहित झारखंड का प्रतिनिधिमंडल देर शाम जापान के ओसाका पहुंचे। कल ओसाका में रोड शो और बिजनेस मीटिंग आयोजित किए गए हैं।

Leave a Reply