Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

नेशनल एरोबिक्स जिमनास्टिक चैंपियनशिप में पदक जीत कर लौटे जिम्नास्टिक्स खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत

राची, झारखण्ड | मार्च | 28, 2024 ::

* पदक जीत कर जिम्नास्टिक्स खिलाड़ियों ने बढाया झारखंड का मान – निशिकांत पाठक

रांची/जिम्नास्टिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 22 मार्च से जम्मू में आयोजित नेशनल एरोबिक्स जिमनास्टिक चैंपियनशिप में झारखण्ड टीम की खिलाड़ियों ने खेल का अच्छा प्रदर्शन करते हुए एरोबिक्स जिम्नास्टिक में दो कांस्य पदक(जुनियर ऐरो डांस इवेंट और सीनियर पी-टाई) जीत कर लौटे जिम्नास्टिक्स खिलाड़ियों का झारखंड जिम्नास्टिक संघ के द्वारा रांची स्टेशन पहुंचने पर जोरदार स्वागत
कर माला और गुलदस्ता दे कर सम्मानित कर किया गया।
इस प्रतियोगिता में झारखंड की 23 सदस्यों की टीम ने भाग था। जिन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया।
1.जुनियर ऐरो डांस इवेंट टीम – नयन कच्छप, टोनू गोपाल, अनुराग कुमार, रिया कुमारी, सपना कुमारी, सृष्टि कुमारी राय, दशमी कुमारी, कंडा कुमारी
2. सीनियर पी- टाई टीम – विकास गोप,अमित गोप, राजवीर केरकेट्टा,सूरज केसरी, करण कुमार
झारखंड ओलंपिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष, श्री शेखर बोस,महासचिव मधुकांत पाठक, कोषाध्यक्ष शिवेन्द्र दूबे,जिला खेल पदाधिकारी, शिवेन्द्र कुमार सिंह तथा झारखंड जिम्नास्टिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष रंजन कुमार, उपाध्यक्ष , आशीष झा, आलोक मिश्रा, तुलिका श्रीवास्तव, शशिकांत पाण्डेय, देवाशीष झा, सचिव -निशिकांत पाठक, कार्यकारी सचिव राजीव रंजन, संयुक्त सचिव- सरोज यादव, कोषाध्यक्ष गोविन्द झा, आशुतोष दूबे एवं प्रशासनिक सचिव डॉ०दीपक कुमार साहु ने जिमनास्टिक खिलाड़ियों का रांची स्टेशन में स्वागत किया।

Leave a Reply