
राची, झारखण्ड | जून | 15, 2023 ::
अंतर्राष्ट्रीय मलखंब दिवस के अवसर पर झारखंड मलखंब अकादमी,बंगीय सांस्कृतिक परिषद विधालय,सेक्टर-2,धुर्वा, रांची केन्द्र के बालक-बालिका खिलाड़ियों के द्वारा कई आकर्षक कार्यक्रम के तहत बालक -बालिका ने पोल मलखंब,रोप मलखंब, हैंगिंग मलखंब एवं पिरामिड बनाकर दर्शकों को आकर्षित किया।
आज राष्ट्रीय खिलाड़ी अनुशिखा कुमारी, रिया कुमारी, साक्षी कुमारी, कावेरी कुमारी, आरूषी कुमारी, प्रीति कुमारी, सोनम गाड़ी एवं सौम्या सेजल वर्मा ने शानदार पोल पिरामिड का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर प्रशिक्षक विवेक कुमार, सुभाष गांगुली, संजय कुमार, कौशल कुमार, सरिता कुमारी, निखिल कुमार , प्रीति रानी एवं कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
अंतर्राष्ट्रीय मलखंब दिवस पर मुख्य अतिथि झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन के महासचिव डॉ०अजय झा ने मलखंब के इतिहास पर विस्तृत जानकारी दी।



