Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति राष्ट्रीय

आदर्श युवा विधायक के रूप में चुने गये आजसू के विकास मुंडा : 21 जनवरी को पुणे में भारतीय छात्र संसद देगी पुरस्कार

रांची, झारखण्ड । जनवरी | 17, 2018 :: भारतीय छात्र संसद ने तमाड़ से आजसू पार्टी के विकास कुमार मुंडा का चयन आदर्श युवा विधायक के तौर पर किया है। विधायक विकास मुंडा के अलावा तामिलनाडु की सिरीविल्लीपिथुर क्षेत्र से एआइएडीएमके विधायक एम चंद्रप्रभा का भी चयन इस उत्कृष्ट सम्मान के लिए किया गया है। 21 जनवरी को भारतीय छात्र संसद के आठवें वार्षिक कानक्लेव में दोनों विधायकों को इन सम्मान से नवाजा जायेगा।
यह कार्यक्रम एमआइटी यूनिवर्सिटी पुणे में होगा। इस बारे में छात्र संसद के संयोजक राहुल वी कराग ने विधायक को पत्र भी भेजा है।
इसमें बताया गया है कि कानक्लेव के पांचवें सत्र में ‘‘बी मैच्योर सेव नेचर’’ विषय पर परिचर्चा होना है। इसी सत्र में इन विधायकों को पुरस्कार दिए जायेंगे। जबकि इस सत्र में उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष (स्पीकर) प्रेमचंद अग्रवाल मुख्य वक्ता होंगे।
विधायक विकास मुंडा के इस रूप में चयन होने पर पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो, प्रधान महासचिव सह विधायक रामचंद्र सहिस, विधायक राज किशोर महतो समेत कई नेताओं ने बधाई दी है।

Leave a Reply