Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके खेल झारखण्ड

भारत भूषण प्रसाद बने टीम कारो के मैनेजर, कहा टीम का हर खिलाड़ी देगा मजबूत टक्कर 

रांची। रांची प्रेस क्लब मीडिया कप फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 को लेकर टीम कारो की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को भारत भूषण प्रसाद (टुनटुन जी) की अध्यक्षता में हुई। बैठक की शुरुआत दिवंगत पत्रकार नितिन चौधरी को श्रद्धांजलि देने और दो मिनट का मौन रखकर की गई।

इस अवसर पर रांची प्रेस क्लब की कार्यकारिणी सदस्य एवं टीम कारो की सदस्य को महिला सम्मान के तहत पगड़ी और चादर भेंट कर सम्मानित किया गया। सदस्यों ने उनके योगदान की सराहना की।

बैठक में टीम की तैयारियों, खिलाड़ियों के समन्वय और आगामी अभ्यास मैच को लेकर चर्चा हुई। टीम के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए कप्तान, मैनेजर और उपकप्तान का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। सभी सदस्यों ने आपसी सहमति से पदाधिकारियों का चयन किया।

 

Leave a Reply