भारत सरकार द्वारा आयोजित “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत गुरु नानक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज एनसीसी गर्ल्स द्वारा राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ फहराया गया। इस अवसर पर विद्यालय की 30 से 40 एनसीसी गर्ल्स उपस्थित थीं । उसके पश्चात एनसीसी गर्ल्स ने हाथ में तिरंगा लेकर विद्यालय के गेट नंबर 4 से कडरू तक मार्च किया। विद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर कैप्टन सुमित कौर ने विद्यार्थियों को उत्साहित किया और संपूर्ण कार्यक्रम श्रीमती नेहा सिंह के संरक्षण में संपन्न हुआ।




