राची, झारखण्ड | अप्रैल | 28, 2025 ::
राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय कांके रांची के प्रशिक्षुओं ने कहा पहलगांव में आतंकवादियों द्वारा भारतीयों की निर्मम हत्या एक अमानवीय कृत्य
राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय इंस्टीट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडीज इन एजुकेशन रांची झारखंड के सत्र 2024 26 के प्रशिक्षु शिक्षकों ने पहलगांव में हुए आतंकी हमले में मारे गए कुल 28 निर्दोष भारतीय पर्यटकों के लिए पोस्टर के माध्यम से मौन संवेदना प्रकट किया। छात्र संसद के प्रधानमंत्री चमन मिस्त्री, उप प्रधानमंत्री विशाल महतो, शिक्षा मंत्री विकास महतो, वित्त मंत्री राकेश सहित मंत्रिमंडल एवं प्रशिक्षुओं ने एक स्वर में कहा कि हम सभी झारखंड राज्य के शिक्षा जगत में सबसे उच्च पद शिक्षक को प्रशिक्षण के उपरांत सुशोभित करेंगे। राष्ट्र निर्माण में हम सबों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। आज संपूर्ण देश भारत ही नहीं संपूर्ण विश्व पहलगांव की घटना से शोक संतप्त है साथ ही आक्रोशित है। अहिंसा परमो धर्म का भाव को संपूर्ण विश्व में जगाना होगा। वसुंधरा परिवार हमारा का भाव ही अमानवीय घटना को समाप्त कर सकता है। मौके पर महाविद्यालय के शिक्षक डॉ ओम प्रकाश ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रशिक्षुओं के साथ सामिल होकर मौन संवेदना प्रकट किया। शोक सभा में प्रशिक्षु विवेकानंद त्रिपाठी, ऋषभ, अमन, पुरूषोतम, विद्यासागर, अतुल क्षेत्री, संजय, अभिषेक सारंगी, आकाश, अनूप, सहित सत्र 2024 26 के सभी प्रशिक्षुओं ने दो मिनट का मौन रखा।




