राची, झारखण्ड | अप्रैल | 29, 2025 ::
कैंब्रिज ग्रुप के तकनिकी शिक्षण संस्थान कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एवं कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ़ पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों का मेगा कैंपस प्लेसमेंट हुआ हुआ है. कुल 64 विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट मशहूर टायर निर्माता कंपनी एमआरएफ लिमिटेड ने किया है. संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट निदेशक डॉ ए.भट्टचर्या ने बताया कि दोनों संस्थानों को मिलाकर कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ब्रांच के 28, सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच के 13, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन ब्रांच के 9, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच के 3 व मैकेनिकल ब्रांच के 11 विद्यार्थियों का चयन ट्रेनी इंजीनियर के पद पर किया गया है. इनका जॉब लोकेशन तेलंगाना में होगा. भट्टाचार्य ने बताया कि जॉइनिंग से पूर्व तीन महीने की ट्रेनिंग के दौरान विद्यार्थियों को 2.46 लाख का पैकेज मिलेगा. प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान कंपनी के एच आर हेड गुरुवेल एस, एक्सक्यूटिव (एच. आर) किंग्सटन ई व शिव कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे. इसके अलावे संस्थान के प्राचार्य डॉ एल रंगनाथन, प्लेसमेंट कोर्डिनेटर प्रदीप करमाली, कौशिक चटर्जी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे. कैंब्रिज ग्रुप के सचिव अभिषेक सिंह ने सभी चयनित विद्यार्थियों व संस्थान के प्लेसमेंट टीम को बधाई दी है.



