Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

राष्ट्रीय जूनियर थांग -टा में झारखंड को दो पदक

राची, झारखण्ड | अक्टूबर | 05, 2023 ::

गत 3 से 5 अक्टूबर तक श्रीनगर, कश्मीर में संपन्न हुई 29वीं जूनियर नेशनल थांग- टा चैंपियनशिप में झारखंड के तरफ से खेलते हुए समृद्धि कुमारी ने 65 किलो भार वर्ग की फुनाबाअमा स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया ।
जम्मू कश्मीर तथा असम के खिलाड़ी को पराजित करने के उपरांत अपने फाइनल स्पर्धा में हरियाणा की खिलाड़ी से मामूली अंक से पिछड़ने के कारण समृद्धि को रजत पदक से समझौता करना पड़ा।
जबकि 44 किलो भार वर्ग की फुनाबा अनिशुबा स्पर्धा में झारखंड की प्रगति प्रिया ने सेमी फाइनल तक का सफर तय करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
दोनों ही खिलाड़ी धनबाद की है।
चैंपियनशिप के समापन में जम्मू कश्मीर के महामहिम उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर (भा.प्र.स.), द्वारा सभी विजेताओं को पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply