Bhawahalpuri punjabi samaj celebrated herbal holi
Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

बहावलपुरी पंजाबी समाज ने मनाई हर्बल होली

Bhawahalpuri punjabi samaj celebrated herbal holi

रांची, झारखण्ड | मार्च | 11, 2020 :: बहावलपुरी पंजाबी समाज द्वारा होली के उपलक्ष में होली की टोली निकाली गई.
कृष्णा नगर कॉलोनी,रातु रोड स्थित गुरुद्वारा मंदिर चौक से सुबह 11:00 बजे होली की टोली की शुरुआत हुई, जिसमें समाज के सभी लोग एकत्रित होकर टोली की शक्ल में विभिन्न गलियों का भ्रमण करने निकल पड़े.
इस क्रम में उन्होंने समाज के लोगों के घर घर जाकर होली की शुभकामनाएं दी.
मंडली में शामिल सभी महिला पुरुष एवं बच्चे ढोलक और गाजे-बाजे के साथ नाचते झूमते चल रहे थे.
समाज के नवविवाहित जोड़ों और नवजात शिशु के माता-पिता को विशेष तौर पर पारंपरिक वेला का गीत “तत्ती तत्ती रोटी डेवाँ उते डेवाँ घयो जिये छुअर दा बावला खुशियाँ मनावे माँ प्यो ” गाकर बधाई दी गई.
समाज के लोगों ने मंडली में शामिल लोगों को अबीर गुलाल लगाकर एवं फल,ठंडई,कोल्ड ड्रिंक,नमकीन एवं मिष्ठान पेश कर गर्मजोशी से स्वागत किया.
संस्था के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि बहावलपुरी पंजाबी समाज की यह होली प्लास्टिक रहित,नशा मुक्त एवं सुखी होली थी जिसमें सिर्फ हर्बल गुलाल एवं अबीर का उपयोग किया गया.
होली की टोली में संस्था के मुख्य संरक्षक डॉ सतीश मिढ़ा,अध्यक्ष कवलजीत मिढ़ा,सचिव अश्विनी सुखीजा,मीडिया नरेश पपनेजा,मुकेश बजाज,अंचल किंगर,कामराज खत्री,ललित किंगर,आशीष दुआ,प्रमोद चुचरा, रमेश गिरधर,इंदर मिढ़ा,गुलशन अरोड़ा,मुकेश धमीजा,जितेंद्र मुंजाल,समीर कठपाल,महेंद्र अरोड़ा,सुरजीत मुंजाल,रमेश तेहरी,उमेश मुंजाल,कमल मुंजाल,अशोक मुंजाल,अमन डाबरा,ऋचा मिढ़ा,शीतल मुंजाल,मधु मक्कड़ समेत अन्य शामिल थे.

टोली का समापन दोपहर 3:00 बजे हुआ.

Leave a Reply