Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके खेल झारखण्ड

झारखंड जिम्नास्टिक संघ के दो जज,  36वें राष्ट्रीय खेलों में जज की भूमिका निभायेंगे

राची, झारखण्ड  | सितंबर  | 07, 2022 ::  भारतीय जिमनास्टिक महासंघ ने अपने पत्र संख्या ,Prgfi/ GNG/Sept//06/01 के द्वारा दिनांक 30 सितम्बर से 12 अक्टूबर 2022 तक गुजरात में आयोजित 36वें राष्ट्रीय खेलों में झारखंड के दो जजों 1, दीपक कुमार साहू, को MAG और 2, दीप कुमारी मांझी,(WAG) को सफलतापूर्वक प्रतियोगिता संचालित करने में योगदान हेतु मनोनीत किया गया है।
प्रतियोगिता के संचालन हेतु इनके मनोनयन पर झारखंड ऑलंपिक संघ एवं जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष श्री आर के आनन्द,झारखंड ऑलंपिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री शेखर बोस, झारखंड ऑलंपिक के महासचिव मधुकांत पाठक,शिवेन्द्र दूबे,अनिल जयसवाल, तथा झारखंड जिम्नास्टिक संघ के महा सचिव निशिकांत, कार्यकारी सचिव राजीव रंजन,उपाध्यक्ष -तूलिका श्रीवास्तव,सचिव प्रशासन दीपक गुप्ता, कोषाध्यक्ष गोविंद झा,आशुतोष द्विवेदी प्रशिक्षक श्री जितेन्द्र कुमार, विकास कुमार गोप एवं अन्य सभी जिला संघों के पदाधिकारियों ने बधाई दी।

Leave a Reply