Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

नवनियुक्त नगर आयुक्त सह प्रशासक से मिला रांची नगर निगम सिटीजन फोरम का 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल

राची, झारखण्ड | अगस्त | 24, 2023 ::

रांची नगर निगम का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला की अध्यक्षता में नवनियुक्त नगर आयुक्त सह प्रशासक अमित कुमार से मिला और उनके साथ कुल 53 वार्ड क्षेत्र अंतर्गत आ रही विभिन्न समस्याओं के बारे में जानकारियां साझा की, जिसमें प्रमुख रूप से वर्तमान में बरसात के कारण सड़कों में जल जमाव की स्थिति और नगर निगम के पार्कों के मेंटेनेंस, इत्यादि विषय प्रमुख रहे। प्रशासक सह नगर आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मैंने कल ही शहर की स्थिति और खासकर जल जमाव की समस्या को देखा है और हमलोग जल्द इसका समाधान निकालेंगे।
प्रतिनिधिमंडल द्वारा एक पुष्पगुच्छ प्रशासक सह नगर आयुक्त को भेंट किया गया।
उक्त पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में फोरम के अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी, कार्यक्रम संयोजक रेणुका तिवारी, कोर कमेटी सदस्य अनिल कुमार और सदस्य पी. के. प्रधान मौजूद हुए।

Leave a Reply