राची, झारखण्ड | दिसम्बर | 31, 2024 ::
28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक उतराखंड में आयोजित 38 वें राष्ट्रीय खेल के लिए झारखंड महिला हॉकी टीम का ट्रायल दिनांक 08 जनवरी 2025 को पूर्वाहन 10.30 बजे से रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम मोराबादी में होगी। जिसमे हॉकी इंडिया से निबंधित झारखंड के कोई भी महिला हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकते है। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी को हॉकी इंडिया आइडी कार्ड और अपना आधार कार्ड की छायाप्रति साथ में लाना अनिवार्य है।




