राची, झारखण्ड | दिसम्बर | 31, 2024 ::
इनरव्हील क्लब आफ स्वर्णरेखा रांची ने कड़ाके की ठंड से बचने के लिए चेशायर होम के निकट मेहर टोली में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल और मिठाई का वितरण किया । क्लब की मेम्बर कामिनी प्रसाद ने वहां उपस्थित महिलाओं को स्वास्थ्य रहने के लिए दिनचर्या में योग करने की सलाह दी और योग करके दिखाया।अध्यक्ष दीपा चौहान , सचिव नीता शेखर , उपाध्यक्ष सोमा भादुड़ी, कोषाध्यक्ष अर्चना त्रिवेदी, ज्योति तिवारी,आभा सिंह,अनिता जेसवाल, रीता वर्मा, कामिनी प्रसाद , ममता नारायण मौजूद थी।




