Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

अस्मीता खेलो इंडिया महिला योगासन लीग का ट्रायल 13 अगस्त को

राची, झारखण्ड  | अगस्त   10, 2024 ::

अस्मीता खेलो इंडिया द्वारा नारी शक्ति को योगासन के माध्यम से अधिक सशक्त और प्रोत्साहित करने के उद‌्देश्य से 13 अगस्त 2024 को रांची में रांची जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में एक दिवसीय ट्रायल का आयोजन मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा हॉकी स्टेडियम में रखा गया है। जिसमे झारखंड के सभी जिलों से प्रतिभागी शामिल होंगे।

योगासन खिलाड़ियों के लिए फेडरेशन द्वारा पूर्व में जारी सिलेबस के माध्यम से चार इवेंट होने वाले हैं जिसमें ट्रेडिशनल योगासन , आर्टिस्टिक सिंगल , आर्टिस्टिक पेयर , रिदमिक पेयर है। जिसमे 2 ग्रुप होंगे 12 से 18 साल की बच्चियां और 18 से 55 साल की महिलाएं।
इस ट्रायल के माध्यम से जितने भी खिलाड़ी चुने जाएंगे उनको 22 से 24 पटना में आयोजित होने वाले ईस्ट जोन खेलो इंडिया वूमेन लीग में भाग लेने का मौका मिलेगा, जहां विजेताओ को नगद राशि भी दी जाएगी साथ ही नेशनल खेलो इंडिया वूमेन लीग में जाने का मौका मिलेगा जो दिल्ली में आयोजित किया जाना है।
सहजतापूर्वक कार्यान्वित करने के लिए पांच सदस्यों की एक टीम तैयार की गई है

जिसमें मुख्य रूप से राज्य के अध्यक्ष संजय सिंह, राज्य सचिव विपिन पांडे, रांची जिला सचिव संतोषी कुमारी कंप्टीशन मैनेजर पूजा सिंह और कंप्टीशन डायरेक्टर सोनाली सरकार को शामिल किया गया है। इसके साथ ही रांची जिला के अन्य पदाधिकारीगण मनोज तिवारी, ईश्वर चंद , आर्य प्रहलाद भगत , प्रशांत ,शंकर राणा , चैताली मुखर्जी, सुरजीत घोसाल, ऋषि रंजन, राहुल रंजन के देख रेख में पूरा किया जाएगा।
झारखंड राज्य में प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने की जिम्मेवारी योगासना स्पोर्ट्स एसोशिएशन ऑफ झारखंड को दिया गया है। जिसको राष्ट्रीय स्तर पर योगासन भारत और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तहत आयोजित किया जाना है। रजिस्ट्रेशन आवेदन खिलाड़ियों को ऑनलाइन 12 तारीख तक भरना होगा।

 

 

 

Leave a Reply