धनबाद , झारखण्ड | दिसम्बर | 19, 2020 :: भाजपा बैंकमोड़ मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण का विधिवत उद्घाटन धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने किया। विधायक ने भाजपा के नीति सिद्धान्तों, केंद्र सरकार की योजनाएं,कृषि नीति पर वृहद चर्चा की।जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने प्रशिक्षण शिविर की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस शिविर की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह सोनू ने किया।शिविर का प्रथम दिन पाँच सत्र में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर हरि प्रकाश लाटा ने व्यक्तित्व के विकास पर, अजय त्रिवेदी ने हमारा विचार परिवार, मिल्टनपार्थ सारथी ने सोशल मीडिया की भूमिका, राजकुमार सिंह ने भाजपा का इतिहास एवं विकास एवं रणविजय सिंह ने सुरक्षा संबंधी के साथ आत्मनिर्भर भारत तक का संकल्प पर विधिवत प्रकाश डाला।इस शिविर का संचालन सनी कुमार ने एवं धन्यवाद ज्ञापन संजय गोस्वामी जी ने किया।
इस प्रशिक्षण शिविर में प्रितपाल सिंह अजमानी,रामस्वरूप यादव,रिंकू सिंह,बिनोद गुप्ता,ब्रजमोहन प्रसाद,गुड्डू सिन्हा,सरोज प्रसाद,चंदन राय,शंकर तिवारी, जितेंद्र मालाकार,परमेन्द्र प्रसाद, योगेश जोशी,कुमार,गुड्डू सिन्हा,प्रेम श्रीवास्तव,विनोद सिंह, दिलीप सिंह, नवल साव,अनिल प्रसाद, सुरेंद्र रजक, परसुराम पासवान,मन्नु साव,पवन झा, मंजीत सिंह, कन्हाई पासवान, भोला चौहान,राजीव रंजन,अनिरबन सिंह, राहुल रजक, निर्मला गिरी, सीमा झा, रेणु देवी थापा, राधा देवी, अमन वर्मा, मनीष कुमार, रंजीत कुमार, विशाल सिंह, संजय कुमार, गुड्डू भारती, अर्जुन विश्वकर्मा, प्रकाश मंडल,अजीत कुमार सिंह, अमिताभ गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता उपस्थित हुए।




