Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

एक दिवसीय झारखंड राज्यस्तरीय वुडबाल प्रतियोगिता संम्पन्न

 

रांची, झारखण्ड | मई | 22, 2022 :: आज दिनाँक 22 05 2022 दिन रविवार को “राँची जिला वुडबाल संघ “एवं “एके ग्रुप ” कि ओर से स्व आर पी द्विवेदी एवं स्व प्रीतिश लाला जी कि याद में एक दिवसीय झारखंड राज्य स्तरीय वुडबाल प्रतियोगिता का आयोजन राँची कॉलेज मैदान में किया गया।इस अवसर पर झारखंड के कई जिलों के सैकड़ो खिलाड़ियों ने भाग लिया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शशांक राज,ए के ग्रुप के निदेशक अमर कुमार भारती,राष्ट्रीय मानव अधिकार मिशन झारखंड के अध्यक्ष पी के लाला,भोजपुरी युवा विकास मंच झारखंड के अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी, झारखण्ड राज्य वुडबाल संघ के उपाध्यक्ष राजीव रंजन,रंजना रंजन,गरिमा फाउंडेशन कि अध्यक्ष सोहिनी राय,झारखंड राज्य वुडबाल संघ के सचिव गोविंद झा,दित्या घोष, अणिमा द्विवेदी, रंजीत कुमार समेत कई गणमान्य अतिथियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल,कैस प्राइज,एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।आज के प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार है- बालिका वर्ग में -प्रथम-राधिका सिंह (राँची),प्रीति कुमारी -द्वित्य (हजारीबाग),मनोरमा कुमारी राँची -तृतीय स्थान पर रहीं।बालक वर्ग में प्रथम -अंकित कुजुर (राँची )प्रथम, विकास टोप्पो( राँची)द्वितीय, सुमित तिर्की (रामगढ़) पर रहे।इस प्रतियोगिता का संचालन झारखंड राज्य वुडबाल संघ के सचिव गोविंद झा एवं धन्यवाद ज्ञापन राँची जिला वुडबाल संघ के सचिव आशुतोष द्विवेदी ने किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से देवपूजन ठाकुर,सरवर अंसारी,नेहा कुमारी,रिया कच्छप, आदि कई लोग उपस्थित थे।

यह जानकारी झारखंड राज्य वुडबाल संघ के सचिव गोविंद झा ने दी।

Leave a Reply