Breaking News Latest News झारखण्ड

रसोई गैस सहित पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में हो रहे लगातार अप्रत्याशित बृद्धि के विरोध में पुतला दहन

धनबाद , झारखण्ड |  दिसम्बर  | 17, 2020 :: धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष रवीन्द्र वर्मा के नेतृत्व में रसोई गैस सहित पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में हो रहे लगातार अप्रत्याशित बृद्धि के विरोध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम को नेतृत्व कर रहे कार्यकारी जिलाध्यक्ष रवीन्द्र वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार में इस कमरतोड़ महंगाई से गरीब मजदूर किसान हर वर्ग परेशान है। रसोई गैस में बेतहाशा वृद्धि से इसका सीधा असर घर के बजट पर पड़ा है। केन्द्र की मोदी सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। प्रधानमंत्री सिर्फ अम्बानी-अडाणी के बारे में सोचते है। जब केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी उस वक्त अंतराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल अधिकतम 147 डॉलर प्रति बैरल था उस वक्त भी लगभग 76 रुपया में तेल मिलता था। लेकिन आज जब अंतराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल 49 डॉलर प्रति बैरल है लेकिन आज तेल की कीमत मध्यप्रदेश के रेवा में लगभग 95 रुपया/लिटर है जबकि झारखण्ड में भी लगभग 84 रूपया हो गया। पिछले 13 दिनों में रसोई गैस के दामो में 100 रुपए से ज्यादा का बढ़ोतरी हुआ है। जिसका सीधा असर आम लोगो पर पढ़ रहा है। केन्द्र सरकार रसोई गैस और पेट्रोलियम पदार्थों में कर और शेष लगा कर आम लोगो को लूट कर अपने पूँजीपति दोस्तो का कर्ज माफ करने में लगी है। आज किसान, युवा, मजदूर सभी परेशान है लेकिन प्रधानमंत्री सिर्फ अपनी मन की बात कर रहे है। देश के किसान इस कड़ाके के ठंड में खुले आसमान के नीचे आज 24 दिनों से आंदोलनरत है और 11 किसान भाइयों की जान भी चली गई लेकिन ये सरकार सिर्फ अपने पूंजीपति दोस्तो के हित का सोच रही है। केन्द्र सरकार को बढ़ाये गए दाम अविलंब वापस लेना चाहिए। इस मौके पर रामगोपाल भुवानिया, श्रीराम चौरसिया, संजय जयसवाल, अक्षयवर  प्रसाद, कामता पासवान,कार्यकारी नगर अध्यक्ष संदीप कुमार कक्कू,  अशोक साव, ओमप्रकाश गुप्ता, जगदीश साव, जितेशधर दुबे, मुकेश कुशवाहा, रितेश सिंह, अमन साव, सुभाष पासवान, सिकंदर पासवान, रबीन्द्र भारती, मदन मोदी, चंदन चौहान, श्रीकांत कुमार, अमर प्रसाद, रामजी कुशवाहा, भास्कर झा, हारून अंसारी, मन्नू साव, सुरेंद्र ठाकुर, हीरा साहनी, निर्भय सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे

Leave a Reply