Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके खेल झारखण्ड

झारखंड राज्य U-20 जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता/ चयन ट्रायल दिनांक 12 मार्च 2022 को

रांची, झारखण्ड  | मार्च  | 03, 2022 ::  U-20 बालक/ बालिका जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 2022 में भाग लेने हेतु झारखंड राज्य U-20 जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता/ चयन ट्रायल दिनांक 12 मार्च 2022, को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम के कुश्ती ट्रेनिंग सेंटर मोराबादी राँची में

झारखंड राज्य U-20 जूनियर बालक फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन स्टाइल एवं बालिका फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता सह टीम चयन ट्राइल,बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोराबादी के कुश्ती हॉल में ,दिनाक 12/03/2022 प्रातः10:00 बजे से आयोजित किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता में 2002, 2003, 2004(एवं 2005 के जन्मतिथि वाले खिलाड़ियों को मेडिकल सर्टिफिकेट/ पैरेंटल सर्टिफिकेट) वाले प्रतिभागी खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।

खिलाड़ियों को चयन ट्रायल/ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपने साथ पंचायत या नगर परिषद द्वारा निर्गत जन्म प्रमाणपत्र ,आधार कार्ड,आवासीय प्रमाण पत्र की मूल एवं छाया प्रति और अपना पासपोर्ट साइज फ़ोटो साथ में लाना अनिवार्य होगा ।
इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहने वाले पहलवान, दिनांक 29 मार्च से 31 मार्च 2022, पटना बिहार मे आयोजित U-20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

खिलाड़ियों के भार वर्ग निम्न है

बालक फ्रीस्टाइल
57kg, 61kg, 65kg, 70kg, 74kg, 79kg, 86kg, 92kg, 97kg, 125kg.

बालक ग्रीको रोमन
55kg, 60kg, 63kg, 67kg, 72kg, 77kg, 82kg, 87kg, 97kg, 130kg.

बालिका भार वर्ग
50kg, 53kg, 55kg, 57kg, 59kg, 62kg, 65kg, 68kg, 72kg, 76kg.

सपोर्टिंग स्टाफ एवं खिलाड़ियों को कोविड-19 नेगेटिव रिपोर्ट की कॉपी साथ होना आवश्यक है।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें राजीव रंजन(भीम)-7352062572.
धन्यवाद।

Leave a Reply