रांची, झारखण्ड | मार्च | 03, 2022 :: 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 का आयोजन 23 मार्च से 03 अप्रैल तक आंध्र प्रदेश में होना है जिसके लिए झारखंड महिला हॉकी टीम के 26 सदस्यों की सूची जारी की गई है ।पिछले सप्ताह 26 फरवरी को रांची के बरियातू हॉकी मैदान में आयोजित खुली चयन ट्रायल में 26 खिलाड़ियों को चयनित किया गया है इनका विशेष प्रशिक्षण शिविर 05 मार्च को से एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में किया जाएगा । विशेष प्रशिक्षण शिविर के लिए चयनित सभी खिलाड़ी हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष सह हॉकी सिमडेगा का अध्यक्ष मनोज कोनबेगी के पास रिपोर्ट करेंगे। 26 खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण में जो बेहतर करेंगे उनमें से 18 खिलाड़ियों को हॉकी झारखंड टीम से चयनित किया जाएगा और 20 मार्च को भी आंध्र प्रदेश के लिए रवाना होंगे ।
Related Articles
शिव की महिमा अपरंपार : शिव प्रकाश सिंह
राची, झारखण्ड | मार्च | 04, 2024 :: कांके पिठौरिया में चल रहे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्विद्यालय के 12 दिवसीय महाशिवरात्रि द्वादश ज्योतिर्लिंग मेला के चौथे दिन भगवान कि विधिवत आराधना की गई। इस अवसर पर सैंकड़ो लोगो ने द्वादास ज्योतिर्लिंग का दर्शन किया। आज चौथे दिन के संध्या महाआरती में शिक्षाविद श्री प्रकाश सिंह […]
कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स में क्रिसमस किड कार्निवल
रांची, झारखण्ड | दिसम्बर | 27, 2021 :: कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स डोरंडा एवं कलाकृति आर्ट फाउंडेशन के तत्वाधान में डोरंडा एवं हटिया शाखा के बच्चों के लिए क्रिसमस किड कार्निवल का आयोजन डोरंडा कन्या पाठशाला प्रांगन में किया गया | इस अवसर पर संस्था के छात्रों के लिए विभिन्न मनोरजक कार्यक्रमों एवं खेल का आयोजन […]
झारखंड में फाइलेरिया प्रभावित 4 जिलों में मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम की शुरुआत 22 फरवरी से
रांची, झारखण्ड | फरवरी | 21, 2021 :: * फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाकर, स्वस्थ एवं समृद्ध झारखण्ड की परिकल्पना को साकार करेंगेः स्वास्थ्य मंत्री झारखण्ड सरकार, राज्य से फाइलेरिया के उन्मूलनको लेकर प्रतिबद्ध है। इसके तहत स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखण्ड एवं ग्लोबल हेल्थ स्ट्रेटजीज द्वारा अन्य सहयोगी संस्थाओं, विश्व […]



