राची, झारखण्ड | अगस्त 09, 2024 ::
पर्यटन ,कला-संस्कृति,खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार के तत्वाधान में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस पर दो दिवसीय झारखंड राज्य स्तरीय ग्रामीण तथा स्वदेशी जनजातीय खेलकूद प्रतियोगिता 2024 का का आज बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी में दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत उदघाटन किया गया। उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि खेल निदेशक झारखंड प्रशासनिक सेवा के संदीप कुमार , विशिष्ट अतिथि झारखंड के आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा , संयुक्त निदेशक, साझा के राज किशोर खाखा, विभागीय खेल उपनिदेशक मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन किया।
स्वागत भाषण संयुक्त निदेशक, साझा राज किशोर खाखा ने किया। जबकि पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन विभाग के वरिष्ठ खो-खो प्रशिक्षक अजय झा ने किया।
योग प्रदर्शन संत कबीर सेवा धाम आश्रम ठाकुरगांव , रांची के अनाथालय के बच्चों के द्वारा कैप्टन संतोषी साहू के निर्देशन में किया।
जिला खेल पदाधिकारी, पश्चिमी सिंहभूम श्रीमती रूपा रानी तिर्की, जिला खेल पदाधिकारी, लोहरदगा उपवन बाड़ा, जिला खेल पदाधिकारी, रामगढ़ मारकस हेमरोम , जिला खेल पदाधिकारी धनबाद उमेश लोहरा एवं जिला खेल पदाधिकारी, रांची के शिवेंद्र कुमार को प्रतीक चिह्न एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि खेल निदेशक संदीप कुमार एवं विशिष्ट अतिथि आदिवासी कल्याण आयुक्त झारखंड के अजय नाथ झा ने सभी खिलाड़ियों को संबोधित किया।
इस दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गुलेल, पारम्परिक तीरंदाजी, सिखौर, गेड़ी दौड़, फुटबॉल, हॉकी की प्रतियोगिता आयोजित की गई है।
इस प्रतियोगिता को सफल संचालन में विभागीय प्रशिक्षक भरत कुमार शाह, गोपाल तिर्की, सुनील महली, अनमोल टोप्पो,काली चरण महतो, अंगद हंसराज,राजू साहू, हरीश कुमार, प्रेम पूर्ति, अख्तर हुसैन, बलराम,मोहन कुमार, जोलेन केरकेट्टा, संदीप उरांव, रेमंड मिंज, सुदीप कुजूर एवं कई गणमान्य प्रशिक्षक ने अहम भूमिका निभाई।
पूरे प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार है:-
पारम्परिक तीरंदाजी अंडर -19 बालक वर्ग:-
—————————————-
1.शिवा हंसदा-धनबाद 2. योगेंद्र हेस्सा-पश्चिम सिंहभूम 3. विमल सोरेन-धनबाद
अंडर -19 बालिका वर्ग:-
—————————————-
1.सुबिता सोरेन -पूर्वी सिंहभूम 2. अप्रैल पूर्ति -पश्चिम सिंहभूम 3.सुनिन टूटी -सरायकेला खरसावां
पुरूष वर्ग:-
—————————————
1.सुनीराम हेंब्रम-दुमका 2.रोहित सरदार-सरायकेला खरसावां 3.सुनील हेस्सा-पश्चिमी सिंहभूम
महिला वर्ग:-
—————————————-
1.प्रियंका कुमारी हांसदा-धनबाद 2.चांद मुनि कुंकल -पश्चिम सिंहभूम 3.प्रियंका कुमारी-धनबाद
सेकोर खेल बालक एवं बालिका वर्ग:-
—————————————
1.सरायकेला-खरसांवा 2. पश्चिम सिंहभूम
हॉकी बालिका वर्ग:-
————————————–
1.विजेता- आवासीय क्रीड़ा केंद्र बरियातू, रांची
2.उपविजेता-डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केन्द्र हूलूंडू ,रांची
गुलेल अंडर-19 बालक वर्ग
—————————————-
1.रमेश उरांव – लातेहार
2.राम मुण्डू – खूंटी 3. हर्ष रिमिल केरकेट्टा – सिमडेगा
अंडर बालिका वर्ग:-
—————————————-
1.जानो बांडरा -पश्चिम सिंहभूम
2.निमा एक्का -सिमडेगा 3. प्रियंका डांग – सिमडेगा
पुरूष वर्ग:-
————————————–
1. विनय टुडू – दुमका
2. खिलेश्वर कालो – सिमडेगा
3. संजय पूर्ति -पश्चिम सिंहभूम
महिला वर्ग:-
————————————
1. गांगी बारला -सिमडेगा
2. शीतल जारिका -पश्चिमी सिंहभूम
गेड़ी दौड़ अंडर-19 बालक वर्ग:-
—————————————
1. राकेश सोरेन- दुमक
2. संजय मुर्मू – दुमका
3. राम मुंडू – खूंटी
अंडर -19 बालिका वर्ग:-
————————————–
1. आरती कुमारी – गुमला
अंडर-19 पुरुष वर्ग :-
———————————
1.विनोद सोरेन – दुमका
2.देवी शोल – दुमका
अंडर-19 महिला वर्ग:-
—————————
1.गुरुमणि टूटी – खूंटी
2.अनीता होरो – गुमला
पुरस्कार वितरण साझा के संयुक्त निदेशक राज किशोर खाखा,साई, सैग प्रभारी सह अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रशिक्षक एवं विनोद कुमार सिंह ने सभी खेलों के विजेता, उपविजेता एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया ।


