Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

त्रिदिवसीय जिला शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ

राची, झारखण्ड | मई | 10, 2024 ::

जिला शतरंज संघ के द्वारा त्रिदिवसीय जिला शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन गुरू नानक स्कूल, रांची के सभागार में किया गया जो 8 चक्रों में खेला जायेगा। जिसमें कुल 184 प्रतिभागियों ने भाग लिया जो आज तक झारखंड के किसी जिलों में इतनी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग नहीं लिया।

इस प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अब्बू इमरान, भारतीय प्रशासनिक सेवा, आयुष्मान भारत, श्रीमती परमजीत कौर, प्रधानाध्यापिक, सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची के साथ डॉ. जयंत घोष, विभागध्यक्ष, गैस्ट्रोलॉजी विभाग, सदर अस्पताल, रांची, परेश गटानी, सचिव, एफजेसीआई, झारखंड शतरंज संघ के सचिव मनीष कुमार भी उपस्थित थे। प्रतियोगिता में जिला शतरंज संघ के सचिव नवजोत अलंग ‘रूबल’, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, मिथिलेश पांडे, सह सचिव राजीव चंद्रजी, मुख्य ऑरबिरेटर दीपक कुमार, मीडिया प्रभारी संतोष द्विवेदी, सदस्य उमेश अग्रवाल, अशोक कुमार सिंह और गुरू नानक स्कूल प्रबंधन की ओर से अध्यक्ष कुलतार सिंह, सचिव परमजीत सिंह ‘टिंकू’, सह सचिव रंजीत सिंह, हरमीत सिंह, परमजीत सिंह छोटू, मनजीत सिंह, गुरुद्वारा गुरू सिंह सभा के गुरमीत सिंह, गगनदीप सिंह मौजूद थे।

सचिव नवजोत अलंग जी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को मोमेटो एवं सट्रिफिकेट एवं 16 प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार भी दिया जायेगा । इनमें से चार प्रतिभागी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किये जायेंगे।

 

 

 

Leave a Reply