Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

सात दिन, सात स्थान, सात स्थाई अमृतधारा लगाने का संकल्प

राची, झारखण्ड | मई | 10, 2024 ::

मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा ने सत्र 2024-25 में अध्यक्ष विनीता सिंघानिया के नेतृत्व में अमृत धारा महोत्सव के अन्तर्गत 7 दिन 7 स्थान 7 स्थाई अमृतधारा लगाने का संकल्प लिया , जिसके तहत आज अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर पहली स्थाई अमृतधारा की स्थापना की गई , किशोरगंज स्थित आर. बी. स्प्रिंगडेल स्कूल में यह स्थाई अमृतधारा लगाई गई । शाखा की पूर्व अध्यक्ष विनीता बिहानी के सौजन्य से शाखा को आयुष मोदी द्वारा सहयोग प्राप्त हुआ , जिसके लिये समर्पण शाखा ने उनका आभार प्रकट किया । आज के उद्घाटन समारोह पर अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय संयोजक अमृतधारा वरुण जालान कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे , स्कूल प्रबंधन ने भी शाखा का पूरा सहयोग किया , साथ ही उन्होंने मारवाड़ी युवा मंच के इस प्रकल्प की प्रशंसा की और धन्यवाद भी दिया
सात दिवसीय कार्यक्रम में अमृतधारा प्रभारी निकिता जालान एवं शशि बँका ने कड़ी मेहनत करके इस पूरे कार्यक्रम को सजाया और अमृतधारा की पहली स्थापना को सुचारु रूप से पूर्ण किया ।
कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष विनीता सिंघानिया , सचिव सुभा अग्रवाल , निकिता जालान , शशि बँका , कविता जालान , पूजा जैन उपस्थित थी ।

 

Leave a Reply