राची, झारखण्ड | जून | 07, 2024 ::
मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा* द्वारा 7 जून 2024 प्रांत कार्यक्रमों के अंतर्गत आज तीसरे दिन प्रातः 6:00 बजे सेवा सदन पार्क में पौधों का वितरण किया गया।
सदस्यों ने तुलसी और एलोवेरा के पौधे आज वहां मौजूद वर्दी मेरा जुनून डिफेंस अकैडमी मोराबादी के बच्चे और अन्य नागरिकों के बीच वितरण किया और पेड़ लगाए पर्यावरण को बचाएं जागरूकता फैलाई।
इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता प्रभारी रितु पोद्दार एवं संयोजिका राधा ड्रोलिया ने सम्पन किया।
कार्यक्रम में शुभा अग्रवाल, रितु पोद्दार, राधा ड्रोलिया, कोमल पोद्दार, पूजा अग्रवाल, स्मिता अग्रवाल, कविता सोमानी उपस्थित रहे।




