Breaking News Latest News खेल झारखण्ड राष्ट्रीय विदेश

विश्व के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का उद्घाटन  05 जनवरी 2023 को राउरकेला में

राची, झारखण्ड  | जनवरी | 02, 2022 ::  झारखंड की राजधानी रांची से 170 किलोमीटर और हॉकी की नर्सरी सिमडेगा से मात्र 70 किलोमीटर में उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिला अंतर्गत राउरकेला में विश्व का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम जिसकी क्षमता बीस हजार से भी अधिक दर्शकों की है।जो बनकर तैयार है ।इस अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का नामकरण झारखंड के सपूत महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा के नाम से किया गया है ।भारत के सर्वश्रेष्ठ हॉकी स्टेडियम बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का उद्घाटन दिनांक 05 जनवरी 2023 को किया जाना है इस उद्घाटन के दिन 05 जनवरी 2023 को अपरहण 03.00 बजे हॉकी झारखंड के जूनियर और हॉकी उड़ीसा के जूनियर पुरुष टीम के बीच मैच खेले जाएंगे।
बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आगामी 13 जनवरी से 29 जनवरी तक विश्वकप पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है ।विश्व कप के सभी मैच उड़ीसा में भुनेश्वर और राउरकेला में आयोजित है। इस विश्व कप में 16 देशों के बीच कुल 44 मैच खेले जाएंगे उनमें से 20 मैच बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राउरकेला में खेले जाएंगे ।इस स्टेडियम में 13 जनवरी 2023 को भारत और स्पेन के साथ संध्या 7:00 बजे एवं 15 जनवरी को भारत और इंग्लैंड के साथ संध्या 7:00 बजे से मैच है।

Leave a Reply