Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

खेल विभाग द्वारा संचालित आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्रों के लिए चयन में तीसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

राची, झारखण्ड | मई | 17, 2023 :: पर्यटन, कला संस्कृति, खेल कूद एवम युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार अंतर्गत राज्य में संचालित आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्रों एथलेटिक्स,फुटबॉल, हॉकी, तीरदांजी (बालक एवम बालिका)तथा वॉलीबाल (बालिका) , बैडमिंटन (बालक)

प्रशिक्षण केंद्र के लिए तीसरे दिन दुमका, पश्चिमी सिंहभूम, गुमला
जिला में एन एस टी सी नॉर्म्स के अनुरूप 11 वर्ष से 14 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभावान छात्र – छात्राओं का बैट्री टेस्ट
ऊंचाई, वजन, वर्टिकल जंप,30 मी. दौड़, 6 गुणा 10 मीटर दौड़, बाल थ्रो समेत अन्य तरह के टेस्ट के आधार पर चयन किया गया।
जहां बच्चों ने बढ़ चढ़ कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

चयन प्रतियोगिता जिलों में 21 मई तक चलेगा।
अंतिम रुप से चयनित अभ्यर्थियों को विभाग द्वारा निः शुल्क आवासन, भोजन, खेल कीट, खेल उपकरण के साथ उच्च स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।

Leave a Reply