
रांची, झारखण्ड | मार्च | 07, 2020 :: श्री श्याम मण्डल , राँची द्वारा आयोजित तीन दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन सतरंगी मोहत्सव के अन्तिम व तीसरे दिवस फाल्गुन शुक्ल पक्ष के पावण द्वादशी होने के कारण सूर्योदय से ही भक्तों की भीड़ अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में रजत सिंघासन ओर विराजमान श्री श्यामदेव के दिव्य शीश का दर्शन के लिए उमड़ पड़ी ।
प्रातः में श्री श्याम प्रभु को नूतन वस्त्र ( बागा ) व नूतन श्रृंगार किया गया जिसे देख कर भक्तगण अत्यन्त आनन्दित हो रहे थे । श्री श्यामदेव के।शीश दान की तिथि के दिन प्रभु के द्वादशी दर्शन का विशेष महत्व है ।
कई महिलाएं पारंपरिक राजस्थानी भेष भूषा एवं पुरुष विशेष परिधान में माँगलिक छटा बिखेर रहे थे ।
आज के इस विशेष अवसर पर श्री श्याम प्रभु को सम्पूर्ण दिवस 251 सवामणी का भोग अर्पित किए गए ।
श्री श्याम देव का दर्शन एवं भोग अर्पित के लिए भक्तों का सम्पूर्ण दिवस बाबा के द्वार पर तांता लगा रहा ।
अत्यादिक भीड़ होने के कारण एवं भक्तों के भाव को देखते हुए मन्दिर के पट सम्पूर्ण दिवस खुले रहे ।
दर्शनार्थियों के हर सिविधा के लिए मण्डल के कार्यकर्ता तत्पर थे ।
इस विशेष अवसर पर श्री श्यामदेव को सम्पूर्ण दिवस खीर चूरमा का भोग अर्पित किया गया तथा सम्पूर्ण दिवस प्रसाद का निर्बाध रूप से वितरण किया गया ।
रात्रि 8 बजे प्रभु की श्रृंगार आरती की गई तथा 10 बजे जयकारों के साथ आयोजन का समापन किया गया ।
इस तीन दिवस्य सतरंगी मोहत्सव को सफल बनाने में मण्डल के अध्यक्ष सुरेश चन्द्र पोद्दार , मंत्री चंद्र प्रकाश बागला , गोपी किशन ढाँढनीयाँ , मनोज सिंघानिया , अरुण धानुका , प्रमोद बगड़िया , नितेश केजरीवाल , धीरज बंका , राजेश सारस्वत , बालकिशन परसरामपुरिया , सुदर्शन चितलांगिया , अनुराग पोद्दार , विकाश पड़िया , अंकित मोदी , सर्वेश बागला , महेश सारस्वत , शिवरतन बियानी , मनोज ढाँढनीयाँ का सहयोग रहा ।




