Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

विनिता सिंघानियां बनी श्रेष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष साथ ही रांची समर्पण शाखा बनी श्रेष्ठ महिला शाखा

राची, झारखण्ड  | दिसम्बर |  30, 2024 ::

अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच का 15 वा राष्ट्रीय अधिवेशन गांधीधाम गुजरात में राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा सुरेंद्र भट्टर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

रांची समर्पण शाखा ने इसमें अपना परचम लहराया। सत्र 2023-24 के वितरित पुरस्कारों में शाखा अध्यक्ष सह मंडल की उपाध्यक्ष युवा विनिता सिंघानिया को पूरे राष्ट्र में श्रेष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विनिता को इससे पूर्व राष्ट्रीय स्तर पर बतौर प्रांतीय संयोजिका पर्यावरण एवं स्वच्छता परफॉर्मर ऑफ दी ईयर एवं सर्वश्रेष्ठ प्रांतीय संयोजिका साथ ही प्रांतीय स्तर पर अब तक सत्र 2021-23 में दो बार श्रेष्ठ प्रांतीय संयोजिका एवं सत्र 2023-25 में सर्वश्रेष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष के पुरस्कार से सम्मानित किया का चुका है।

सत्र 2023-24 हेतु रांची समर्पण शाखा को पूरे राष्ट्र में श्रेष्ठ महिला शाखा के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। तत्कालीन शाखा अध्यक्ष श्वेता भाला
के नेतृत्व में शाखा को सर्वश्रेष्ठ महिला शाखा, सर्वश्रेष्ठ महिला शाखा अध्यक्ष समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।

2007 में संस्थापक अध्यक्ष सुमिता लाठ से लेकर अभी तक के सभी पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ, मेहनत आशीर्वाद का नतीजा है कि समर्पण शाखा लगातार प्रांतीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान को बढ़ाती जा रही है।

Leave a Reply