Latest News झारखण्ड

श्री गुरु गोबिँद सिंह जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य मे प्रभातफेरी : दुसरा दिन

 

राँची, झारखण्ड । दिसम्बर | 14, 2017 :: गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर कालोनी द्वारा आज दूसरे दिन 14 दिसंबर, गुरुवार को दशमेश पिता श्री गुरु गोबिँद सिंह जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य मे प्रभातफेरी निकाली गयी.

 

>                            फेरी तड़के 5.30 बजे ‘सतनाम श्री वाहेगुरू’ के उदघोष के साथ गुरुद्वारा साहिब के पार्किंग गेट से निकलकर  महेन्द्र  अरोड़ा , स्व0 तेजभान  मिढ़ा के आवास से होकर गुरूद्वारा श्री गुरू तेग बहादर साहेब तथा हरगोविन्द गिरधर, जीवन लाल मिढ़ा की गलीयो से होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब पहुँच कर विसर्जित हो गयी.

>      फेरी में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से “चरण चलो मारग गोबिन्द  …….” तथा “तहीँ परकाश हमारा भयो पटना शहर विखे भव लयो…….” जैसे अनेक शबद गायन कर साध संगत को भाव विभोर कर दिया तथा कालोनी की गलीयो को गोबिँदमय कर दिया.

>      सरदार भूपिदंर सिंह ने निशान साहिब उठाकर फेरी की अगुवाई की तथा मनीष मिढा ने श्रद्धालुओं के घरों के सामने अरदास की. श्रद्धालुओं ने अपने घरों के सामने साफ सफाई कर तथा फेरी मे शामिल साध संगत पर पुष्प वर्षा कर फेरी का गर्मजोशी से स्वागत किया.जगह जगह आतिशबाजी भी की गयी तथा चाय प्रसाद का वितरण किया गया.

>                       फेरी मे जयराम दास मिढ़ा, रामकृष्ण मिढ़ा, अर्जुन दास मिढा, जीवन मिढा, रमेश पपनेजा, सुंदर दास मिढा, इंदर मिढा,पाली मुजाँल, हरीश तेहरी, अमर मदान,रौनक ग्रोवर, जगदीश मुजाँल, महेश सुखीजा, कमल मुजाँल, गुलशन मिढ़ा,आशु मिढ़ा, नवीन मिढ़ा, राजेंद्र मक्कड़, पवन खत्री, lअनूप गिरधर, मनीष गिरधर, तन्नु काठपाल, पीयूष मिढा, गौरव मिढ़ा, रमेश तेहरी, भगवान दास मुँजाल, सूरज झंडई, हरविंदर सिंह, बीबी प्रीतम कौर, बबली दुआ, रमेश गिरधर, गीता कटारिया, शीतल मुजाँल, सिल्की मिढ़ा, नीता मिढा, इँदु पपनेजा, मंजीत कौर, रेशु गिरधर, बबिता पपनेजा, बबली मिढा, रूपा मिढ़ा, दुर्गी मिढा, शांति सरदाना, खुशबू मिढा, रानी तलेजा, बंसी मल्होत्रा, सपना सरदाना, बिमला मिढ़ा, मीना गिरधर, अमर बजाज समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे.

Leave a Reply