Breaking News Latest News झारखण्ड बिज़नेस

झारखण्ड में प्रिंसिपल कमिश्नर ऑफ़ इनकम टैक्स का पद होना चाहिए : चैम्बर

राची, झारखण्ड | मई | 07, 2024 ::

डायरेक्ट टैक्स उप समिति की बैठक उप समिति चेयरमैन दीपक गरोडिया एवं जेपी शर्मा की अध्यक्षता में चैम्बर भवन में हुई | ट्रस्ट सोसाइटी के रजिस्ट्रेशन और एक्जेम्प्शन और हियरिंग के लिए एवं सर्च एंड सर्वे केस के लिए भी पटना स्थित कार्यालय जाना पड़ता है जिससे सभी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है | इसके लिए सुझाया गया कि झारखण्ड में प्रिंसिपल कमिश्नर ऑफ़ इनकम टैक्स का पद होना चाहिए ताकि सभी को सुविधा हो सके और हर काम के लिए पटना का रुख नहीं देखना पड़े | भविष्य निधि एवं कर्मचारी राज्य बीमा निगम के भुगतान में अगर एक दिन भी विलम्ब हो तो उसे आयकर विभाग द्वारा अस्वीकार करार कर दिया जाता है इस प्रावधान में सुधार की ज़रूरत है | आयकर (अपील ) विभाग में काफी समय से कई सारी फाइल लंबित चल रही है इसका निपटारा जल्द से जल्द होना चाहिए |

आज की बैठक में चैम्बर अध्यक्ष किशोर मंत्री, महासचिव परेश गट्टानी, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उप समिति चेयरमैन सीए दीपक गरोडिया, सीए जेपी शर्मा, सदस्य सीए अनिश रानासरिया, सीए आदित्य शाह, सीए विनय गोयनका सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे |

Leave a Reply