राची, झारखण्ड | सितम्बर 11, 2024 ::
नगड़ा पंचायत और खान ब्रर्दश मांडर के संयुक्त तत्वावधान में रांची जिला अंतर्गत मांडर प्रखंड के गोरे गांव में बुधवार को आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट-2024 के पहले दिन एनवाईसी कठचाचो की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। उसने लिली एफसी को ट्राईब्रेकर में 5-2 गोल से पराजित कर यह सफलता हासिल की। वहीं एनवाईसी कठचाचो ने ब्लैक डायमंड हेहल घुघरी को 3-0 और लिली एफसी ने पीएमपी परहेपाट को 1-0 गोल से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
इससे पहले टूर्नामेंट का उदघाटन मुखिया बहादुर उरांव और गोरे सदर हाजी अयूब खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को कीक कर किया। मौके पर दोनों ने खिलाड़ियों आयोजन समिति के सदस्यों का हैंसला बढ़ाया और कहा कि ऐसे छोटे से जगह पर ऐसा भव्य आयोजन कराना अच्छी पहल है।
गुरुवार को उद्घाटन मैच द रॉयल स्टार क्लब कानीजाड़ी और गुरुंग सौकर एफसी के बीच दिन के 10 बजे से होगा।
मैच के सफल संचालन में शैफ खान, बेलाल खान, रशीद खान, वाजिद खान, अफजल खान सहित गांव के कई गणमान्य लोग शामिल थे।




