Breaking News Latest News झारखण्ड

यूनिसेफ के अधिकारियों एवं प्रशिक्षित बाल पत्रकारों ने   झारखंड विधान सभा अध्यक्ष  से मुलाकात की

रांची , झारखण्ड |  नवम्बर  | 12, 2020 ::  यूनिसेफ के अधिकारियों एवं प्रशिक्षित बाल पत्रकारों ने  अध्यक्ष झारखंड विधान सभा रबींन्द्रनाथ महतो से मुलाकात की। झारखण्ड में बाल संरक्षण, बाल कल्याण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। इस दारैान बाल पत्रकारों  ने विधानसभा अध्यक्ष के साथ अपनी सफलता की कहानियों को भी साझा किया तथा बाल अधिकारांे के महत्व पर चर्चायें की। यूनिसेफ के द्वारा चयनित किये गये बाल पत्रकारों ने माननीय विधानसभा अध्यक्ष से विभिन्न विषयों पर सवाल भी किए एवं अपने अनुभवों को साझा करते हुए यह बताया कि कैसे वे अपने समुदायों मंे बाल विवाह को रोकने, शिक्षा को बढ़ावा देने एवं विपरीत परिस्थितियों में भी अपने समाज और परिवार के साथ जुड़कर अपने आस-पड़ोस में समाज में फैले कुरीतियों को समाप्त करने की चेतना विकसीत करते हैं। कोविड-19 संक्रमण के दौरान जब स्कूल काॅलेज बंद हैं अपने समय को किस प्रकार से सदुपयोग कर सामुदायिक कार्यो में जुड़ने के लिये लोगो को प्रेरित किया, जिसमें विशिष्ट रूप से इन बाल पत्रकारो द्वारा मास्क बनाकर जनसमान्य लोगो के बीच वितरित करने एवं मास्क पहनने के लिये भी लोगो को प्रेरित करने जैसे कार्य भी है।
कम्यूनिकेशन आॅफिसर आस्था अलंग ने  अध्यक्ष को यह अवगत कराया कि यूनिसेफ झारखंड शाखा के द्वारा ग्रामीण परिवेश के बच्चो को चयन कर गत् कई वर्षो से बाल पत्रकार के रूप में विकसीत करते आ रही है। इस वर्ष रांची के पांच प्रखण्डों के 550 से अधिक बाल पत्रकारों को बाल अधिकार से संबंधित विषयों को लेकर यूनिेसेफ द्वारा प्रशिक्षित किया गया है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये बच्चे सत्त विकास लक्ष्य से जुडे मुद्दों, जैसे पोषण, स्वास्थ्य, बाल श्रम उन्मूलन तथा सभी बच्चों के लिए शिक्षा की आवश्यकता आदि को लेकर जागरूक हो रहे हैं। और अन्य बच्चो के बीच भी ऐसी जागरूकता विकसीत करते हैं। इस कार्यक्रम में झारखण्ड के नवभारत जागृत केंन्द्र नामक संस्था का काफी सराहनीय योगदान रहा है। माननीय अध्यक्ष झारखण्ड विधान सभा श्री रबीन्द्रनाथ महतो से राँची जिला के निम्न दस बाल पत्रकारांे ने भेंट वार्ता किया।
1.    सन्या कुमारी, 14 वर्ष, राजकीय हाईस्कूल, टाटीसिल्वे, नामकुम,।
2.    वंसिका सिंह, 11 वर्ष, राजकीय मध्य विद्यालय, बी0आई0टी0।
3.    फरहीन परवीन, 17 वर्ष, राजकीय हाईस्कूल, बी0आई0टी0।
4.    जानकी कुमारी, 15 वर्ष, राजकीय हाईस्कूल, ओरमांझी।
5.    रूखसार परवीन, 14 वर्ष, राजकीय मध्य विद्यालय, ओरमांझी।
6.    मो0 कैफ, 17 वर्ष, राजकीय हाईस्कूल, ओरमांझी।
7.    मनीष केसरी, 17 वर्ष, बालकृष्ण प्लस 2 हाईस्कूल, राँची।
8.    शिवम पाण्डे, 14 वर्ष, राजकीय मध्य विद्यालय मेसरा, राँची।
9.    रमिया उराँव, 16 वर्ष, राजकीय हाईस्कूल, ईटकी।
10. दीपा कुमारी, 14 वर्ष, राजकीय हाईस्कूल, टाटीसिल्वे, नामकुम।

माननीय अध्यक्ष ने इन बाल पत्रकारो को काफी सराहा एवं उन्हें आगे कार्य करने के लिये प्रेरित किया। उन्होनें बाल पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आप अपने उम्र के जिस पड़ाव में अभी हैं वहां से आपके भविष्य दिशा प्राप्त करती है। आप विषम परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य को केन्द्र में रखकर हमेशा सकारात्मक भाव से शिक्षा प्राप्ति के साथ-साथ अन्य कार्यो को करते रहें। आप जितना कठीन परिश्रम करेंगें निश्चित रूप से आपको सफलता भी उसी अनुपात में मिलेगी। इस कार्यक्रम में माननीय सदस्य श्री अमीत कुमार मण्डल भी सम्मिलित हुए उन्होनें भी बाल पत्रकारों को यह जानकारी दे कर प्रेेरित किया कि वे लंदन से शिक्षा प्राप्त कर आज अपने क्षेत्र में एक जनप्रतिनिधि के रूप में अपने दायित्वों का निर्वाह कर रहे हैं। दृढ इच्छाशक्ति से कठिन से कठिन कार्यो को भी आसान ढ़ंग से करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।  इस कार्यक्रम में यूनिसेफ के क्षेत्रीय कार्यालय के प्रमुख श्री प्रसान्त दाश ने माननीय अध्यक्ष से चाईल्ड राईट्स एवं बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दो पर भी बातचीत की और माननीय अध्यक्ष को बाल पत्रकारों का उत्साह बढ़ाने के लिये विधान सभा में भी बाल सत्र का आयोजन करने का अनुरोध किया ताकि बच्चो को विधायी प्रक्रिया एवं सरकारी क्रियाकलापों के संबंध मंे जानकारी बढ़ायी जा सके।
श्री महेन्द्र प्रसाद, सचिव, झारखण्ड विधान सभा भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

 

Leave a Reply