Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

एनवाईसी कठचाचो और ब्लैक डायमंड हेसल धुधरी के बीच होगा पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच

राची, झारखण्ड  | सितम्बर   10, 2024 ::

नगड़ा पंचायत और खान ब्रर्दश मांडर के संयुक्त तत्वावधान में रांची जिला अंतर्गत मांडर प्रखंड के गोरे गांव में पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन मुखिया बहादुर उरांव बुधवार को दिन के 10 बजे करेंगे। शैफ खान, वाजिद खान और अफजल खान ने बताया कि इसमें कुल 16 टीमें शामिल होंगी। टूर्नामेंट का दो सेमीफाइनल और फाइनल 17 सितंबर को होगा। टूर्नामेंट के विजेता को एक लाख रुपए नगद व ट्रॉफी, उपविजेता को 70 हजार रुपए नगद व ट्रॉफी दिया जाएगा। साथ ही तृतीय और चतुर्थ स्थान पानेवाले टीम को 10-10 हजार रुपए नगद ट्राफी देकर पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा मैन ऑफ द मैच, मैच ऑफ द सिरीज होने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

 

Leave a Reply