राची, झारखण्ड | फरवरी | 21, 2024 ::
भारतीय निर्वाचन आयोग के स्वीप कार्यक्रम के आलोक में तथा यूजीसी के निर्देशानुसार संत् जेवियर्स महाविद्यालय (ऑटोनोमस), रांची के इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा महाविद्यालय प्रांगण में मतदाता पंजीकरण कैंप का आयोजन दिनांक 21 फरवरी, 2024 से 3 मार्च, 2024 तक किया जा रहा हैै। जिसमें योग्य नए मतदाताओं का मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने, पंजीकृत मतदाताओं के मतदाता सूची में त्रुटियों को संशोधित करने का कार्य किया जा रहा है। दिनांक 21 फरवरी को 50 लोगों ने अपना वोटर लिस्ट में नामांकन हेतु आवेदन जमा किया। आयोजन को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. फादर नाबोर लकड़ा, उपप्राचार्य डाॅ. फादर राबर्ट प्रदीप कुजूर, उपप्राचार्य डाॅ. फादर अरूण मिंज, संध्याकालीन प्रभारी प्रो. ज्योति टेटे, राष्ट्रीय सेवा योजना के संयोजक डाॅ0 अनिरबान गुप्ता, इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब के प्रेसीडेंट प्रो. बी. के. सिन्हा एवं नोडल ऑफिसर डाॅ. आशुतोष पाण्डेय का प्रमुख योगदान रहा है। महाविद्यालय के कैंपस एम्बेसडर अजय कुमार एवं प्रकृति कृष्णन लकड़ा तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के सुरज मंडल एवं अन्य के सम्मिलित प्रयास से इस कार्य को संचालित किया जा रहा है।
ज्ञात हो महाविद्यालय की इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब द्वारा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने एवं नागरिक को उनके कर्त्तव्यों के प्रति जागरूक करने का कार्य नियमित रूप से किया जाता है। महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा समाज सेवा का कार्य यथा- स्वच्छता कार्यक्रम, गरीब एंव अक्षमों की सेवा जैसे कार्य को नियमित रूप से किया जाता है।




