Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

“दा ग्रीन हीरो” राष्ट्रीय ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता : 24 राज्यों से सैंकड़ो प्रतिभागियों ने अपनी प्रविष्टी भेजी

रांची, झारखण्ड | मई | 28, 2020 :: कलाकृति आर्ट फाउंडेशन एवं कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स के अगले महीने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण जागरूकता फ़ैलाने एवं लॉक डाउन के समय में घर बैठे बच्चों को एक मंच प्रदान करने हेतु “दा ग्रीन हीरो” नामक राष्ट्रीय स्तर ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है |
इस अवसर पर देश के हर हिस्से से विभिन्न वर्ग के प्रतिभागी घर बैठे अपनी चित्रकला के माध्यम से बदलते पर्यावरण से देश को जागरूक रहने का सन्देश दे रहे हैं |

अब तक इस प्रतियोगिता में देश के 24 राज्यों से सैंकड़ो प्रतिभागियों ने अपनी प्रविष्टी भेजी है जिसमे
पश्चिम बंगाल,
जम्मू कश्मीर,
त्रिपुरा,
असाम,
ओडिशा,
महाराष्ट्रा,
गुजरात,
तमिलनाडु,
कर्णाटक,
उत्तर प्रदेश,
हरयाणा, एवं
झारखण्ड
से सबसे अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं |
इस प्रतियोगिता ने देश के कराकारों को एक सूत्र में पिरो दिया है | अब तक पुरे देश भर से हजारों प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कलाकृति के वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त की है |

इस प्रतियोगिता में अलग अलग वर्गों में कोई भी स्कूल, कॉलेज के छात्र एवं पेशेवर चित्रकार भी भाग ले सकते हैं| ग्रुप ए एवं बी के प्रतिभागियों को पृथ्वी बचाएं, पर्यावरण बचाएं और ग्रुप सी एवं डी के लिए जैव विबिधता एवं संरक्षण विषय पर चित्रकारी करनी है |
प्रतिभागी किसी भी माध्यम (रंगों) एवं कोई भी साइज़ के कागज़/कैनवास का इस्तेमाल कर उपयुक्त विषय पर चित्रकारी कर सकते है |
पेंटिंग की तस्वीर खींच कर www.kalakritisoa.com/wed2020.html वेबसाइट पर अपने विवरण के साथ अपलोड कर सकते हैं |
इस प्रतियोगिता में सम्मलित होने की अंतिम तिथि 31 मई 2020 है |
15 जून 2020 को विजेताओं के नाम की घोषणा संस्था की वेबसाइट पे घोषित किया जायेगा |
विजेताओं को संस्था एवं प्रायोजकों के द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा एवं एक विजयी कृतियों की एक स्मारिका का भी विमोचन किया जायेगा |
साथ ही साथ सभी प्रतिभागियों को रास्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता प्रभागिता प्रमाणपत्र डिजिटल स्वरुप में प्रदान की जाएगी |

कलाकृति आर्ट फाउंडेशन के फाउंडर एवं सचिव युवा चित्रकार धनंजय कुमार ने कहा की उनकी संस्था ने लोगों को कोरोना महामारी के समय प्रकृति संरक्षण हेतु जागरूकता लेन और बच्चों में सृजनात्मकता के साथ ही घर पर रहकर अध्ययन और लॉकडाउन के स्ट्रेस दूर करने के उद्देश्य से छात्रों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है । इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के नाम से संस्था के द्वारा पेंड लगाया जायेगा |

Leave a Reply