Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

झारखंड जीतो रांची चैप्टर के द्वारा ” द ग्रेट दिवाली बैश ” का आयोजन

 

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर  | 17, 2022 ::  झारखंड जीतो रांची चैप्टर के द्वारा मोराबादी स्थित मान्या पैलेस में ” द ग्रेट दिवाली बैश ” का आयोजन 16 अक्टूबर रविवार के दिन किया गया। यह जानकारी मीडिया को ऑर्डिनेटर विशाल जैन और पायल गोधा ने दी।
जीतो चैप्टर के अध्यक्ष गौतम जैन, सचिव अनंत जैन, यूथ विंग के अध्यक्ष देवेश जैन,सचिव वैभव जैन, लेडीज विंग की अध्यक्ष प्रियंका पाटनी और उपाध्यक्ष सरोज पंड्या है। कार्यक्रम के परियोजना निदेशक शिल्पा जैन ,पायल पंड्या,सोनम सोगानी,अरिहंत सेठी, सुमिल जैन,विवेक जैन, राजकुमार रामपुरिया है।
दिवाली के इस कार्यक्रम में मनोरंजन का भरपूर रूप से ध्यान रखा गया ।
जिसमे कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण, फैशन शो विभिन जोड़ियों के साथ जैसे सास बहू, पति पत्नी, मां (बेटा बेटी), पिता (पुत्र पुत्री), देवरानी जेठानी के साथ सम्पन्न हुआ। इसके अलावा रंगोली प्रतियोगिता, तंबोला अन्य खेल प्रतियोगिताएं भी थी।
कार्यक्रम में आने वाले लोगो के लिए स्वादिष्ट फूड स्टॉल्स भी थे।

Leave a Reply