Breaking News Latest News झारखण्ड

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में सोना चाँदी व्यवसायी समिति ने निकाला मोमबत्ती जुलुस          

राची, झारखण्ड  | अप्रैल |  27, 2025 ::

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में सोना चाँदी व्यवसायी समिति, राँची ने रविवार शाम 6 बजे सोनार पट्टी अपर बाजार से मोमबत्ती जुलुस और आक्रोश विरोध रैली निकाली! रैली में बड़ी संख्या में जेवर व्यवसायी और समाज के लोग शामिल हुए जिन्होंने काला बिल्ला लगाकर हाथों में तिरंगा और जलती मोमबत्तीया लेकर आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया! रैली में शामिल सदस्यों ने पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश व्यक्त करते हुए, सरकार से इस हमले का बदला लेने, आतंकवाद मुक्त भारत बनाने और पाकिस्तान का नामोनिसान मिटा देने की मांग की! समिति के मुख्य संरक्षक रवि कुमार पिंकू ने कहा की आतंकवादियों द्वारा किया गया सनातनी हमला राष्ट्र की एकता व अखंडता पर सीधा हमला है, जिसे किसी भी किमत पर बर्दास्त नहीं किया जायेगा!

रैली सोनार पट्टी अपर बाजार से निकल कर गाँधी चौक, पुस्तक पथ, शहिद चौक होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक तक गयी.

इस आक्रोश रैली में मुख्य रूप से समिति के मुख्य संरक्षक- रवि कुमार पिंकू,सुरेश प्रसाद साहू,केसो लाल, नन्दलाल साहू,अध्यक्ष -जीतेन्द्र कुमार वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष – राहुल कुमार बर्मन सहित सैकड़ो सदस्य शामिल हुए!

Leave a Reply