Breaking News Latest News झारखण्ड

घासी समाज बुद्धिजीवियों की मंथन गोष्ठी

राची, झारखण्ड  | अप्रैल |  27, 2025 ::

प्रेस क्लब रांची में घासी समाज बुद्धिजीवियों की मंथन गोष्ठी हुई । इस गोष्ठी में झारखंड के बहुसंख्यक जिलों से आए प्रतिनिधियों ने घासी समाज के अनुसूचित जनजाति में शामिल किए जाने संबंधी मांग के हानि और लाभ पर चर्चा में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पद्मश्री मुकुंद नायक, पद्मश्री महावीर नायक, नंदु बाबा, समेत डॉ. अशोक नाग डॉ. रिझु नायक, डॉ. बीरबल नाग ने संगोष्ठी को संबोधित किया । सभा की अध्यक्षता पद्मश्री मुकुंद नायक, संचालन लालधन नायक, कार्यवृत्त सुरेश एवं विनोद नायक और रिकॉर्डिंग लक्ष्य प्रकाश ने किया । सभी वक्ताओं ने समाज को और सुदृढ़ किए जाने पर बल दिया और 24 जिला में इस विचार पर विस्तृत वार्ता कर निष्कर्ष पर पहुंचने का निर्णय लिया । अध्यक्षीय भाषण में पद्मश्री मुकुंद नायक ने समाज को संगठित करने पर बल दिया और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लालधन नायक उबोध राम, राजन नायक और सुरेश नायक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर जमशेदपुर, लातेहार, रामगढ़, लोहरदगा, सिमडेगा, गुमला, रांची आदि जिलों से प्रतिनिधि शामिल हुए ।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply