राची, झारखण्ड | अप्रैल | 27, 2025 ::
मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत नवजात बच्चियों के बीच बेबी किट का वितरण किया गया और साथ ही गौ सेवा भी की
मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा द्वारा अध्यक्ष पूजा अग्रवाल के नेतृत्व में चार दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत तीसरे चरण में कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए जागरूकता अभियान के अंतर्गत नवजात बच्चियों के बीच बेबी किट का वितरण कर माताओं को शुभ कामनाएं दी। यह कार्य नागरमल मोदी सेवा सदन में किया गया।
मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने हरमू रोड गौशाला में अमावस्या के उपलक्ष में गौ सेवा कराई ।
रांची समर्पण शाखा द्वारा अध्यक्ष पूजा अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रति महीना अमावस्या के दिन गौ सेवा करने का मानस बनाया गया है । इसी क्रम में अप्रैल महीने की 27 अप्रैल दिन रविवार को सुबह 8 बजे गौ सेवा कराई गई। गौ माता की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है।
आज की सेवा में गौ माता को हरी सब्जी, ककरी, गुड़, चोकर, खीरा,रोटी एवं सामग्री खिलाई गई। गौ सेवा प्रभारी निकिता जालान ने गौ सेवा की सारी तैयारियां सुचारू रूप की।
कार्यक्रम में अध्यक्ष पूजा अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष विनीता सिंघानिया, शुभा अग्रवाल, सपना सिंघानिया निकिता जालान, रितु पोद्दार, स्मिता अग्रवाल , आशा सराफ , राधा ड्रोलिया, दीपिका मोतीका, वर्षा धानुका, पिंकी शर्मा,पूजा तोदी , वेदिका सिंघानिया समेत अन्य सदस्य मौजूद थी।




